Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

पिता-पुत्र पर केस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मुसीबत में साथ खड़े हुए अंकित सिंह परिहार : हादसे और बीमारी से जूझ रहे दो परिवारों को मिला सहारा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Feb 15, 2026
Post views : 590

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अंकित परिहार ने जमा कराई ऑपरेशन की रकम, इलाज का रास्ता हुआ साफ

उन्नाव। आर्थिक तंगी और पारिवारिक संकट से जूझ रहे दो परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अलग-अलग गांवों के दो लोगों के इलाज के लिए समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और नेता अंकित परिहार ने आगे आकर आर्थिक सहयोग किया, जिससे उनका ऑपरेशन संभव हो सका। ब्लॉक सिकंदरपुर कर्ण के गांव सुब्बाखेड़ा निवासी धीरेंद्र यादव कुछ सप्ताह पहले एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों को उनकी जान बचाने के लिए एक हाथ अलग करना पड़ा। इलाज के दौरान ही उनके पिता का निधन हो गया। पहले से कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते परिवार के सामने आगे के उपचार का संकट खड़ा हो गया था।मामले की जानकारी होने पर अंकित परिहार ने अस्पताल प्रबंधन से संपर्क कर आवश्यक धनराशि जमा कराई। इसके बाद ऑपरेशन और अन्य चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी कराई गई। परिजनों ने बताया कि समय पर मिली मदद से इलाज रुकने नहीं पाया। इसी क्रम में ब्लॉक सुमेरपुर के गांव दूलीखेड़ा निवासी महेश कुमार निषाद भी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी, लेकिन आर्थिक दिक्कत के कारण परिवार निर्णय नहीं ले पा रहा था। जानकारी मिलने पर अंकित परिहार ने उन्नाव के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन का खर्च जमा कराया। सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब उनकी हालत में सुधार है। अंकित परिहार ने कहा कि क्षेत्र का हर व्यक्ति उनके लिए परिवार जैसा है और संकट की घड़ी में साथ खड़ा रहना उनका दायित्व है। दोनों मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन