Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

जल निकासी भी होगी बेहतर

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आईजीआरएस रैंकिंग : उन्नाव जिला और सभी 21 थाने भी प्रदेश में बने अव्वल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jan 8, 2026
Post views : 323

फरियादियों की संतुष्टि बनी रैंकिंग की बड़ी वजह

उन्नाव। यूपी सरकार की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली यानी आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल पर दिसंबर 2025 की महीनेवार रैंकिंग जारी की गई है। इसमें जनपद ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह कामयाबी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के बेहतर नेतृत्व और लगातार निगरानी का नतीजा मानी जा रही है। आईजीआरएस पोर्टल पर आम लोगों की जो भी शिकायतें दर्ज हुईं, उनका समय पर और सही तरीके से निपटारा किया गया। इसी वजह से उन्नाव पुलिस का प्रदर्शन बाकी जिलों से बेहतर रहा। खास बात यह है कि सिर्फ जिला स्तर पर ही नहीं, बल्कि जनपद के सभी 21 थानों ने भी प्रदेश में पहला स्थान पाया है। थानों पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से सुना गया, फरियादियों से सीधे बात की गई और उनकी समस्या का हल तय समय में किया गया। शिकायत निपटने के बाद लोगों से फीडबैक भी लिया गया, ताकि यह देखा जा सके कि वे संतुष्ट हैं या नहीं। इसी वजह से उन्नाव की रैंकिंग सबसे ऊपर रही। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है। आम जनता की परेशानी को अपनी जिम्मेदारी समझकर काम किया गया, तभी यह मुकाम हासिल हो सका। आईजीआरएस रैंकिंग में पहला स्थान मिलने से उन्नाव पुलिस की छवि मजबूत हुई है। साथ ही यह संदेश भी गया है कि अगर काम सही नीयत और ईमानदारी से किया जाए, तो जनता का भरोसा जीता जा सकता है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन