Sun 25 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

विरोध पर जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

बिना परमिट कट गए 40 सागौन के पेड़

दो अभियुक्त चैकिंग के दौरान गिरफ्तार नौ बाईक बरामद एक स्कूटी से हुआ खुलासा। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पहले पेमेंट फिर नकली मोबाइल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बहन की फोटो से बनाई फर्जी आईडी : विरोध पर जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Oct 25, 2026
Post views : 22

उन्नाव। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील सामग्री प्रसारित करने का मामला सामने आया है। सफीपुर क्षेत्र के एक युवक ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर फोटो और अश्लील वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। विरोध करने और सामग्री हटाने की मांग करने पर उसे गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित के मुताबिक, 22 सितंबर की सुबह उसे इंस्टाग्राम पर अपनी बहन के नाम से बनी आईडी देखी। प्रोफाइल पर फोटो लगी थी और अश्लील स्टोरी भी पोस्ट की गई थी। उसने मैसेज के जरिए आईडी चलाने वाले की पहचान पूछी तो आरोप है कि उसके साथ अभद्रता की गई और आईडी व वीडियो हटाने से इनकार कर दिया गया। शिकायत में बताया गया कि 19 अक्टूबर की शाम उसके व्हाट्सएप पर मैसेज आया, जिसमें नई वीडियो वायरल करने की बात कही गई थी। पीड़ित ने जानकारी जुटाई तो उसे एक युवक पर संदेह हुआ। उसका आरोप है कि बहन के नाम से बनी आईडी अब तक सक्रिय है और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जा रही है। इसे हटाने के लिए कहने पर उसे और उसकी बहन को जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़ित ने पुलिस को मैसेज और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े स्क्रीनशॉट व अन्य साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात कही है। 24 अक्टूबर को दी गई तहरीर के आधार पर सफीपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन