Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

पिता-पुत्र पर केस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया : तिरंगा यात्रा में मेयर विनोद अग्रवाल की रही प्रमुख सहभागिता,

आलम वारसी 2

Thu, Aug 13, 2026
Post views : 164

मुरादाबाद। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महानगर, मुरादाबाद द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल ने सक्रिय सहभागिता करते हुए राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान विनोद अग्रवाल ने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। हर घर पर तिरंगा फहराना राष्ट्र के प्रति सम्मान और कर्तव्यबोध की अभिव्यक्ति है।

विनोद अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए हम सभी को राष्ट्रध्वज के सम्मान में एकजुट होना चाहिए। ‘हर घर तिरंगा, हर हृदय तिरंगा’ का संकल्प देशभक्ति की भावना को और मजबूत करता है।

तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में जुटे भाजपा महानगर मुरादाबाद के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सभी सहभागियों को उन्होंने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन