Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मुरादाबाद। पति को नशीला दूध पिलाकर पत्नी प्रेमी संग फरार : पत्नी लाखों के जेवर और नकदी लेकर हुई रफूचक्कर

आलम वारसी

Sat, Mar 14, 2026
Post views : 71

मुरादाबाद। डिलारी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने पति, सास-ससुर और ननद को नशीला दूध पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर घर में रखे करीब एक लाख रुपये की नकदी और लाखों के जेवर लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पीड़ित युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी महज एक साल पहले छजलैट थाना क्षेत्र के ग्राम किरनपुर निवासी युवती के साथ हुई थी। निकाह के बाद सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन अंदर ही अंदर कुछ और ही खिचड़ी पक रही थी। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी का निकाह से पहले ही हरविंदर नाम के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद भी वह चोरी-छिपे फोन पर उससे लंबी बातें करती थी।

पुलिस ने युवक की तहरीर पर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी हरविंदर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पत्नी ने अपने पति, सास-ससुर और ननद को नशीला दूध पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर घर में रखे लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी का प्रेमी हरविंदर भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Tags :

मुरादाबाद में पत्नी प्रेमी संग फरार

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन