12 साल के किशोर की गोली मारकर निर्मम हत्या, 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज!
उत्तर प्रदेश महाराजगंज : दरअसल जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ढेसो टोला रामनगर गांव से दिल को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है, यहां रहने वाले 12 वर्षीय मासूम की गोली मारकर हत्या कर दी गई, मासूम की मौत से परिवार के साथ पूरे गांव के लोग सदमे में हैं, पुलिस ने मासूम के पिता की तहरीर के आधार पर गांव के ही 10 लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के षड़यंत्र का मुकदमा दर्ज किया है,निचलौल थाना क्षेत्र के ढेसो टोला रामनगर गांव निवासी साबिर के अनुसार बेटा जान मोहम्मद घर के बाहर खेलने गया था, इसी दौरान गांव के ही प्रवेश का बेटा साहिल उसे बुला कर अपने घर ले गया, जहां समीउल्लाह, अरमान, सलिमा निशा, रेशमा, सलमान, साहिद और बब्लू समेत कई अन्य लोग पहले से मौजूद थे, इसी दौरान सुनियोजित साजिश के तहत आरोपियों ने जान मोहम्मद की गोली मार कर हत्या कर दी,साबिर के अनुसार आरोपियों ने साजिश के तहत गोली चलाई थी, क्योंकि उसी समय गांव में बारात निकल रही थी जिसमें बैंड-बाजों का शोरगुल था, इसी शोर का फायदा उठाकर आरोपियों ने गोली मार दी, इसमें आरोपी बब्लू हथियार लाने में शामिल था. इसके बाद साहिल ने जान मोहम्मद के सिर में गोली दाग दी, जान मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई थी, निचलौल थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, मासूम के पिता साबिर की तहरीर पर साहिल पुत्र परवेज, सुहैल पुत्र परवेज, समीउल्लाह पुत्र बन्हु, अरमान पुत्र समीउल्लाह, सलिमुन निशा पत्नी समीउल्लाह, रेशमा पत्नी परवेज, जुल्फेकार पुत्र साजिद, सलमान पुत्र साजिद, शायरा पत्नी साजिद, साहिल उर्फ लड्डन पर मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा!