समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ एवं कद्दावर नेता उबैदुल हक रामपुरी का अचानक : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ एवं कद्दावर नेता उबैदुल हक रामपुरी का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन, पूरे क्षेत्र में दौड़ी
आसिम अज़ीज़
Sat, Nov 14, 2026
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ एवं कद्दावर नेता उबैदुल हक रामपुरी का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन, पूरे क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर
ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर
रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ, समर्पित एवं बेहद अनुभवी नेता उबैदुल हक रामपुरी का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है, जिन्होंने मुरादाबाद के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली और उनके इस आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही परिजनों तथा शुभचिंतकों में गहरा दुःख और कोहराम मच गया है। वे लंबे समय से सक्रिय राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे थे ।
तथा अपनी सादगी, बेबाकी, ईमानदारी और मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों में बेहद लोकप्रिय होने के साथ ही आम जनता व गरीबों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके त्वरित समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।
उनके इंतकाल की यह दुखद खबर फैलते ही पूरे रामपुर और आसपास के जनपदों के राजनीतिक तथा सामाजिक हलकों में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है।
जिससे उनके तमाम समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और जानने वालों को गहरा सदमा पहुंचा है और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों व स्थानीय नागरिकों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को समाज और राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।
Tags :
Rampur news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन