Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

अजगर मृत नाले में तैरता हुआ लोगों ने देखा वन विभाग की टीम जांच करेंगी। ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर

रामपुर के डीएम इंसानियत का दूसरा नाम अजय कुमार द्विवेदी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

1.14 लाख का माल पकड़ा; डेयरी सील

202वें भोजन वितरण में जरूरतमंदों तक पहुंचा अपनापन

रामलला के दर्शन को पांच बसों को विधायक ने दिखाई झंडी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

त्योहार की मिठास में मिलावट का ‘केमिकल’ खेल : 1.14 लाख का माल पकड़ा; डेयरी सील

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Aug 24, 2026
Post views : 11

खोया में मिलाया जा रहा था सोडियम सल्फाइट, 290 किलो खोया और 360 लीटर दूध नष्ट

उन्नाव। रक्षाबंधन पर बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावट का खेल भी सामने आने लगा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर ऐसे खाद्य पदार्थ पकड़े हैं, जिन्हें देखकर ग्राहक आसानी से असली मान सकता था। सोमवार को सफीपुर और बांगरमऊ इलाके में हुई जांच में कहीं बिना लाइसेंस खोया बिकता मिला तो कहीं खोया तैयार करने में ऐसे रसायन के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई, जिसको लेकर विभाग ने सख्त कदम उठाया। कार्रवाई के दौरान दूध और खोया समेत बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट कराई गई, जबकि संदिग्ध खाद्य पदार्थों के आठ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

दुकान पर लाइसेंस नहीं, फिर भी बिक रहा था खोया

सफीपुर के मुन्नू खेड़ा में टीम ने खोया विक्रेता बृजेश यादव के प्रतिष्ठान की जांच की। यहां खाद्य कारोबार के लिए जरूरी पंजीकरण या लाइसेंस नहीं मिला। टीम ने खोया के दो नमूने लेकर जांच के लिए सुरक्षित किए। मौके पर रखा करीब 14 किलो खोया और तीन किलो अपमिश्रक नष्ट कराया गया। कार्रवाई के बाद प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया।

डेयरी में दूध से लेकर केमिकल तक की जांच

बांगरमऊ क्षेत्र के गुलजारपुर सलेमपुर (काटा) स्थित मेसर्स सागर डेयरी में जांच के दौरान मामला और गंभीर मिला। टीम को खोया तैयार करने में सोडियम सल्फाइट के इस्तेमाल की जानकारी मिली। इसके बाद अधिकारियों ने डेयरी में तैयार होने वाले उत्पादों के साथ वहां इस्तेमाल हो रही सामग्री की भी जांच की। टीम ने खोया, दूध, सोडियम सल्फाइट और घी के छह नमूने लिए। मौके पर रखा 290 किलो खोया और 360 लीटर दूध नष्ट कराया गया। इसके अलावा आठ किलो सोडियम सल्फाइट और 15 किलो घी जब्त किया गया। विभाग ने डेयरी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही अगले आदेश तक कारखाना बंद रखने का नोटिस जारी किया गया।

रिपोर्ट बताएगी असली स्थिति

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II प्रियंका सिंह ने बताया कि दोनों स्थानों से लिए गए सभी आठ नमूने राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। यानी फिलहाल विभाग ने संदिग्ध सामग्री को बाजार तक पहुंचने से रोक दिया है, अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट तय करेगी कि नमूनों में नियमों का कितना उल्लंघन मिला।

पांच घंटे चली कार्रवाई

सोमवार दोपहर शुरू हुआ अभियान शाम पांच बजे तक चला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, आशीष कुमार वर्मा, महेश कुमार, पंकज कुमार यादव, रूचि बाजपेयी और वीरन सिंह टीम में शामिल रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन