Thu 10 Sep 2026

ब्रेकिंग

चिकित्सकों एवं कार्मिका का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। डीएम ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव

छह माह से मायका सहारा

आरोपी पर धमकी देने का भी आरोप, रिपोर्ट दर्ज

दो मिनट बाद 68,400 रुपये पार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा : आस्था के सफर पर निकले 350 बुजुर्ग श्रद्धालु

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Aug 7, 2026
Post views : 104

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी, पांच बसों से श्रद्धालुओं को भेजा रामलला के दर्शन के लिए

उन्नाव। सदर विधायक पंकज गुप्ता की ओर से संचालित 'श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा' के तहत शनिवार को विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम बौनामऊ से करीब 350 बुजुर्ग श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रवाना किया गया। पांच बसों के माध्यम से निकली यात्रा को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सभी श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

रवाना होने से पहले आयोजित कार्यक्रम में विधायक पंकज गुप्ता ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और यात्रा की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि माता-पिता समान बुजुर्गों की सेवा करना भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी परंपरा है। उन्हें भगवान श्रीराम के दर्शन कराने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य और ईश्वर का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि जनसेवा और धार्मिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आगे भी इसी प्रकार बनी रहेगी। विधायक ने कहा कि तीर्थयात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह समाज में संस्कार, सेवा और परिवार के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत करती है। बुजुर्गों के चेहरे पर दिखाई देने वाली प्रसन्नता और उनके आशीर्वाद से उन्हें समाजहित में कार्य करने की निरंतर प्रेरणा मिलती है। यात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह दिखाई दिया। बसों के प्रस्थान के दौरान श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने जय श्रीराम के उद्घोष लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में प्रधान विनय कान्त कुशवाहा, सेक्टर संयोजक प्रभाकर सिंह, बूथ अध्यक्ष कमलेश सिंह, घनश्याम लोधी, डॉ. रामनरेश लोधी, कृष्ण कुमार (बऊवा), पूर्व कोटेदार सजीवन, प्रधान संजय गौतम, मंगल सिंह, प्रधान विनोद रावत, राकेश अवस्थी, प्रधान सुखबीर, बबलू, रामबहादुर सिंह, मूलचंद पाल, प्रदीप लोधी, बीडीसी रामू, श्यामलाल, देशराज, लखन, रामानंद, बसंत पाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन