Sun 22 Nov 2026

ब्रेकिंग

अविचल शुक्ला ने बढ़ाया हौसला

कार्तिक पूर्णिमा पर बक्सर घाटों में सुरक्षा का रहेगा पहरा

फिर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री योगी ने विमल द्विवेदी को पत्र भेजकर जनसेवा के कार्यों की सराहना की

जाम में फंसे लोगों की मदद को पहुंचे विधायक

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

घर से लाइसेंसी बंदूक और 22 कारतूस चोरी : 60 हजार भी ले गए

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Nov 19, 2026
Post views : 66

उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जमालनगर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाइसेंसी बंदूक समेत नकदी और कारतूस पार कर दिए। चोर घर में रखी 12 बोर की बंदूक, 22 कारतूस, कारतूस रखने की बेल्ट और 60 हजार रुपये समेट ले गए। सुबह परिवार को घटना की जानकारी हुई तो घर में खलबली मच गई।गांव निवासी रामनरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 और 18 नवंबर की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आए। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे उनकी पत्नी दर्शना सिंह सोकर उठीं तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। दूसरे कमरे में रखा सूटकेस भी खुला था और उसका सामान बिखरा पड़ा था। पत्नी से जानकारी मिलने पर रामनरेश ने कमरे में रखी अलमारी देखी। उसका लॉक खुला था और अंदर रखी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक, 22 कारतूस, कारतूस रखने की बेल्ट और 60 हजार रुपये गायब थे। काफी तलाश के बाद भी सामान का पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित ने सफीपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन