Sun 22 Nov 2026

ब्रेकिंग

अविचल शुक्ला ने बढ़ाया हौसला

कार्तिक पूर्णिमा पर बक्सर घाटों में सुरक्षा का रहेगा पहरा

फिर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री योगी ने विमल द्विवेदी को पत्र भेजकर जनसेवा के कार्यों की सराहना की

जाम में फंसे लोगों की मदद को पहुंचे विधायक

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गांवों की चौपाल तक पहुंच रहे अविचल शुक्ला : प्रधानों से साध रहे संपर्क

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Nov 19, 2026
Post views : 69


जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर टटोल रहे क्षेत्र का मिजाज

उन्नाव। भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी हैं। भाजपा नेता अविचल शुक्ला ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए गांवों और प्रमुख बाजारों में लोगों के बीच पहुंचना शुरू कर दिया है। गुरुवार को उनका जनसंपर्क अभियान कई इलाकों में चला। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों, सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों और स्थानीय कारोबारियों से मुलाकात कर क्षेत्र का हाल जाना।


अविचल शुक्ला का यह दौरा केवल औपचारिक मुलाकातों तक सीमित नहीं रहा। अलग-अलग स्थानों पर हुई बातचीत में स्थानीय राजनीति, क्षेत्र की मौजूदा परिस्थितियों और आने वाले चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। डीह गांव में उन्होंने पूर्व प्रधान मुन्ना सिंह से मुलाकात की। दोनों के बीच क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों पर बातचीत हुई। इसके बाद अचलगंज बाजार स्थित जोशी क्लीनिक पहुंचकर डॉ. चंद्रकांता जोशी और डॉ. राकेश जोशी से आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के अगले पड़ाव में वह गढ़ाकोला, पनहन चौराहा, अचलगंज बाजार, बदरका और सिकंदरपुर कर्ण क्षेत्र की दो ग्राम सभाओं में पहुंचे। यहां वर्तमान प्रधान करुणा शंकर और प्रधान उमाशंकर कुशवाहा समेत कई स्थानीय लोगों से उनकी मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत कर क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पहुंच और संपर्क बढ़ाने की कोशिश की।अभियान में मन्नी सोनी, जय नारायण द्विवेदी, अनिल तिवारी, गणेश गुप्ता, कृपाशंकर द्विवेदी, पप्पू त्रिवेदी, दिनेश पत्रकार, लल्लू पटेल, रामचंद्र पुरी, अनूप तिवारी और जयशंकर दीक्षित समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं रामकिशन पासवान, हरिराम शुक्ल, धनीराम शुक्ला, पूर्व प्रधान श्यामलाल पासवान, संदीप कुमार तिवारी, शिवम लोधी, आकाश भारती, राहुल पासी, बब्बूल पासी और नंदी पासी से भी उन्होंने मुलाकात की।

गांवों में बढ़ती सक्रियता के सियासी मायने

भगवंत नगर में फिलहाल चुनाव में काफी समय बाकी है, लेकिन राजनीतिक दावेदारी को लेकर नेताओं की सक्रियता दिखाई देने लगी है। ऐसे में अविचल शुक्ला का लगातार ग्रामीण इलाकों में पहुंचना और अलग-अलग वर्गों के लोगों से सीधा संवाद करना अहम माना जा रहा है। गांवों में संपर्क बढ़ाने की यह कवायद आने वाले दिनों में किस राजनीतिक दिशा में आगे बढ़ती है, इस पर क्षेत्र के लोगों की नजर रहेगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन