Sun 22 Nov 2026

ब्रेकिंग

अविचल शुक्ला ने बढ़ाया हौसला

कार्तिक पूर्णिमा पर बक्सर घाटों में सुरक्षा का रहेगा पहरा

फिर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री योगी ने विमल द्विवेदी को पत्र भेजकर जनसेवा के कार्यों की सराहना की

जाम में फंसे लोगों की मदद को पहुंचे विधायक

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

डायवर्जन से बेहाल पुरवा : जाम में फंसे लोगों की मदद को पहुंचे विधायक

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Nov 20, 2026
Post views : 99

मिर्री चौराहे पर रोज लग रहा भीषण जाम, पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार

उन्नाव। जाजमऊ पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य का असर अब पुरवा नगर की यातायात व्यवस्था पर भारी पड़ने लगा है। बड़े वाहनों के लिए किए गए रूट डायवर्जन से मिर्री चौराहे पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। नतीजा यह है कि चौराहा रोजाना जाम की चपेट में आ रहा है। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों और आसपास के गांवों से आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार हालात ऐसे बन रहे हैं कि लोगों को चौराहा पार करने के लिए भी काफी इंतजार करना पड़ता है। लगातार बिगड़ रही यातायात व्यवस्था और लोगों की शिकायतों के बाद शुक्रवार को पुरवा विधायक अनिल सिंह मिर्री चौराहे पर पहुंचे। मौके पर जाम और अव्यवस्था देखकर उन्होंने अधिकारियों से जवाब तलब किया। स्थिति को सामान्य कराने के लिए विधायक ने खुद मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद वाहनों को निकलवाकर रास्ता साफ कराया। इस दौरान उन्हें यातायात संभालने के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आई।

पुलिस की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

चौराहे पर बिगड़ी व्यवस्था को लेकर विधायक ने पुरवा कोतवाली प्रभारी समेत मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब डायवर्जन के कारण पहले से ही वाहनों का दबाव बढ़ा हुआ है तो ऐसे में यातायात प्रबंधन के लिए पहले से इंतजाम क्यों नहीं किए गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि केवल जाम लगने के बाद रास्ता खुलवाने के बजाय ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे जाम की नौबत ही न आए।

बैरिकेडिंग कर व्यवस्थित कराएं आवागमन

विधायक ने मिर्री चौराहे पर तत्काल बैरिकेडिंग कराने और यातायात कर्मियों की प्रभावी तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकाला जाए, ताकि आमने-सामने से आने वाले वाहनों के कारण रास्ता बाधित न हो। साथ ही पुलिस को निर्देशित किया कि व्यस्त समय में विशेष सतर्कता बरती जाए। विधायक ने स्पष्ट किया कि पुल की मरम्मत और रूट डायवर्जन के चलते जनता को पहले से परेशानी हो रही है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर यातायात व्यवस्था ठीक रखना पुलिस की जिम्मेदारी है। लोगों को अनावश्यक जाम में फंसने से राहत मिलनी चाहिए।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन