Sun 22 Nov 2026

ब्रेकिंग

अविचल शुक्ला ने बढ़ाया हौसला

कार्तिक पूर्णिमा पर बक्सर घाटों में सुरक्षा का रहेगा पहरा

फिर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री योगी ने विमल द्विवेदी को पत्र भेजकर जनसेवा के कार्यों की सराहना की

जाम में फंसे लोगों की मदद को पहुंचे विधायक

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नौकरी का झांसा : शिक्षक भर्ती के नाम पर एक करोड़ की ठगी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Nov 19, 2026
Post views : 105

दस अभ्यर्थियों को फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

उन्नाव। माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षक पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर दस लोगों से एक करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मौरावां थाना क्षेत्र के भौंरावा निवासी चंद्र प्रकाश शुक्ला के खिलाफ उरई निवासी ईशू चौरसिया की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि चंद्र प्रकाश ने आउटसोर्सिंग के जरिए शिक्षक भर्ती कराने का भरोसा देकर रकम ली और अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र व प्रशिक्षण प्रमाणपत्र भी दे दिए। संबंधित जनपद पहुंचने पर दस्तावेज फर्जी होने की जानकारी हुई। रकम वापस मांगने पर शिकायतकर्ता को हत्या कराकर शव गायब करने की धमकी देने का भी आरोप है।जालौन जिले के उरई स्थित पाठकपुरा निवासी ईशू चौरसिया प्राइवेट शिक्षक हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अगस्त 2025 में उनकी मुलाकात चंद्र प्रकाश शुक्ला पुत्र लक्ष्मी शरण शुक्ला से हुई थी। आरोप है कि चंद्र प्रकाश ने खुद को माध्यमिक शिक्षा विभाग में आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा बताया। उसने राजकीय हाईस्कूल मवई में बाबू के पद पर तैनात होने की बात कहते हुए शिक्षक पदों पर भर्ती कराने का भरोसा दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने अपने और रिश्तेदारों समेत दस लोगों के आवेदन कराए। इस दौरान आरोपित ने प्रत्येक अभ्यर्थी से दस लाख रुपये बंधक धनराशि के रूप में जमा कराने की बात कही। यह भी भरोसा दिया कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार की ओर से जमा रकम वापस कर दी जाएगी। इसी भरोसे में आकर उन्होंने 40 लाख रुपये चंद्र प्रकाश के बैंक खाते में और 60 लाख रुपये नकद दिए।

नियुक्ति के लिए पहुंचे तो खुली पोल

ईशू का आरोप है कि रकम लेने के बाद सभी दस लोगों को नियुक्ति पत्र और प्रशिक्षण प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए गए। अभ्यर्थी संबंधित जनपद पहुंचे तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी हैं। शिकायतकर्ता ने तहरीर के साथ कथित फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य दस्तावेज भी पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है।

रकम मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

ईशू के मुताबिक, जब चंद्र प्रकाश के घर पहुंचे और रकम वापस मांगी तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। आरोप है कि चंद्र प्रकाश ने एसपी और डीएम से जान-पहचान होने का हवाला देते हुए शिकायत करने पर भी कुछ न बिगाड़ पाने की बात कही। दोबारा रुपये मांगने या शिकायत करने पर हत्या कराकर शव गायब कराने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस से रकम वापस दिलाने और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। मौरावां पुलिस ने चंद्र प्रकाश शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फर्जी दस्तावेज पुलिस को सौंपे

शिकायतकर्ता ने तहरीर के साथ कथित फर्जी नियुक्ति पत्र और प्रशिक्षण प्रमाणपत्र सहित अन्य दस्तावेज संलग्न किए हैं। इसके अलावा बैंक खाते में रकम भेजने और नकद भुगतान से जुड़े साक्ष्य भी उपलब्ध होने का दावा किया है। इन दस्तावेजों की जांच से मामले में अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।

प्रदेशस्तर पर गिरोह चलाने की आशंका

शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि चंद्र प्रकाश बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर रकम वसूलने वाले बड़े गिरोह के जरिए काम कर रहा है। हालांकि, गिरोह में अन्य लोगों की भूमिका और दूसरे पीड़ितों के संबंध में अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन