Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

24 शातिर अपराधियों पर गैंगेस्टर एक्ट लगाया गया : हत्या, चोरी और फिरौती हेतु अपहरण के मामलों में कार्रवाई

THE LUCKNOW TIMES

Tue, May 19, 2026
Post views : 179

दरअसल फतेहपुर पुलिस ने हत्या, चोरी और फिरौती के लिए अपहरण जैसे गंभीर अपराधों में शामिल 24 शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई असोथर, बकेवर, ललौली, औंग और कोतवाली थाना क्षेत्रों में की गई।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कदम उठाया गया। इन 24 अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 2/3 के अंतर्गत गैंगचार्ट अनुमोदन के बाद गैंगेस्टर एक्ट लगाया गया है।

कार्रवाई के तहत बकेवर थाने में चोरी के 2 मामलों में 5 अभियुक्तों, असोथर थाने में हत्या के 1 मामले में 2 अभियुक्तों, ललौली थाने में चोरी के 1 मामले में 4 अभियुक्तों, कोतवाली थाने में फिरौती हेतु अपहरण के 1 मामले में 7 अभियुक्तों और औंग थाने में चोरी के 1 मामले में 6 अभियुक्तों पर गैंगेस्टर एक्ट लगाया गया है। कुल 6 अभियोगों में 24 अभियुक्तों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई से जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Tags :

Police action

Crime news

Fatehpur News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन