Wed 15 Apr 2026

ब्रेकिंग

डा0भीमराव अम्बेडकर 135 वीं जयंती

शोभा यात्रा मैं लगाए गए पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करती सीओ कोतवाली

राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत द्वारा किया गया बाइक रैली का आयोजन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर बाबा साहब की 136वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की 136 वी जयंती का कार्यक्रम पीतल नगरी में आयोजित किया गया

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गन्ना आयुक्त ने भ्रमण कर जाना वसन्तकालीन गन्ना बुवाई : एवं द्वारिकेश द्वारा चलायी जा रही विकास योजनाओं का हाल

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Mar 29, 2026
Post views : 327

यूपी के बरेली जनपद में फरीदपुर क्षेत्र में स्थित द्वारिकेश शुगर इण्डस्ट्रीज लिमिटेड लि0, फरीदपुर के ग्राम जादोंपुर,गुल नगरा,टिसुआ,कुंईया सहपुरा,भगवान पुर फुलवा,ढकनी रजपुरी तथा पउनगला आदि गाँव में अपर गन्ना आयुक्त(क्रय)उ,प्र,विश्वेष कनौजिया ने भ्रमण कर वर्तमान वसन्त कालीन गन्ना बुवाई हेतु चीनी मिल द्वारा चलायी जा रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया।

गन्ना विकास परिषद फरीदपुर के ग्राम जादौपुर गुलनगला निबासी कृषक सतनाम सिंह पुत्र दलविन्दर सिंह के सुरक्षित गन्ना वीज को०शा०, 13235,एवं भगवानपुर फुलवा निबासी कृषक विजयपाल सिंह पुत्र निरन्जन सिह के सुरक्षित गन्ना चीज प्रजाति कोलख,16202 तथा को० शा०,13235,शरद कालीन पौधा को०शा०,18231, को०लख०,16202 में आर.एम,डी,माध्यम से पेड़ी प्रवन्धन तथा पउनगला निबासी गुरु गोपाल सिंह पुत्र अजीत सिंह द्वारा तैयार की जा रही को० शा०,18231 प्रजाति की एस,टी,पी,आदि का निरीक्षण किया।

इसके अलावा ग्राम कुंईया सहपुरा के महेश पुत्र बनवारी के अनुपयुक्त प्रजाति को०शा० 91269 पेडी गन्ने के प्लाट का निरिक्षण किया जहाँ कृषक को उन्नति किस्मों के विस्तार तथा पुरानी/अस्वीकृत प्रजाति के विस्थापन के विषय मे जानकारी दी।भ्रमण दौरान अपर गन्ना आयुक्त (क्रय) द्वारा उपस्थित कृषको से संवाद कर नवीन गन्ना प्रजातियों के गन्ना बीज की उपलब्धता,गन्ना बुवाई तथा गन्ना उत्पादकता बढाने के सम्वन्ध में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

अपर आयुक्त द्वारा कम लागत तथा गन्ने का उत्पादन बढाने हेतु कृषको को सुक्षाव दिया कि समयँ से गन्ने की बुवाई करें।इसके साथ ही यह भी कहा किसान भाई गन्ना वीज का चयन कर खेत की तैयारी ट्रेंच विधि से कर वुवाई संतुलित उर्वरक,रोग-कीट बीमारी का समयँ से प्रभावी नियन्त्रण,पेडी प्रवन्धन तथा गन्ने की खेती में यन्त्रीकरण अपनाकर उत्पादकता बढाए जाने की सलाह दी।

भ्रमण के दौरान उप गन्ना आयुक्त, बरेली जिला गन्ना अधिकारी,जिला गन्ना अधिकारी शाहजहाँपुर,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक फरीदपुर,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रोजा,सचिव गन्ना समिति फरीदपुर,समेत चीनी मिल के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

The Lucknow Times

Times of Lucknow

Breaking News

Ganna bubayi

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन