Tue 14 Apr 2026

ब्रेकिंग

डा0भीमराव अम्बेडकर 135 वीं जयंती

शोभा यात्रा मैं लगाए गए पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करती सीओ कोतवाली

राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत द्वारा किया गया बाइक रैली का आयोजन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर बाबा साहब की 136वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की 136 वी जयंती का कार्यक्रम पीतल नगरी में आयोजित किया गया

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने मनाई बाबा साहब अंबेडकर की जयंती : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर बाबा साहब की 136वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

आलम वारसी

Tue, Apr 14, 2026
Post views : 59

मुरादाबाद। डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके आदर्शों को स्मरण किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि चौधरी द्वारा की गई, जबकि संचालन जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी ने प्रभावी ढंग से किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की प्रेरणा का प्रतीक है। उनका योगदान भारतीय समाज एवं संविधान के निर्माण में अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलते हुए संविधान का सम्मान करें और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करें।

उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। उनके विचार हमें समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के अंत में जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम उपरांत सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिष्ठान वितरित कर जयंती की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष सलीम, जिला प्रमुख महासचिव गौरव कुमार, जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी, जिला सचिव हैप्पी वाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष दानिश कुरैशी, महानगर प्रभारी अशोक सैनी, शानू, मुजाहिद, मयंक वर्मा, मोहित ठाकुर, मोहन राधे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

मुरादाबाद।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन