Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सीवर कार्य बना मुसीबत : बड़ा चौराहा बना तालाब, सीवर कार्य ने बढ़ाई मुश्किलें, जलभराव

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Apr 25, 2026
Post views : 163

दुकानों तक पहुंचा गंदा पानी, बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ा

उन्नाव। शहर के सबसे ज्यादा व्यस्त इलाकों में इन दिनों सीवर लाइन डालने का काम लोगों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बन गया है। बड़ा चौराहा से लेकर कचौड़ी गली तक शनिवार को हालात ऐसे रहे कि सड़कें गंदे पानी से लबालब भर गईं और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। नगर पालिका और जल निगम की ओर से शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भूमिगत सीवर पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इसी क्रम में बड़ा चौराहा इलाके में खुदाई कर काम शुरू किया गया है। निर्माण स्थल के आसपास अस्थायी बंदोबस्त भी किए गए हैं, लेकिन बढ़ते दबाव के चलते सीवर लाइन जाम हो गई। नतीजा यह हुआ कि घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर फैलने लगा। देखते ही देखते हालात बिगड़ गए। बड़ा चौराहा से कचौड़ी गली के भीतर तक जलभराव हो गया। कई दुकानों के अंदर तक गंदा पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान और परेशानी का सामना करना पड़ा। बदबू और गंदगी के कारण पूरे इलाके में दिनभर लोगों का रहना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हालात इतने खराब हो गए थे कि दुकानों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। पैदल चलना तो दूर, दोपहिया वाहन तक निकालना चुनौती बन गया। लोगों ने यह भी चिंता जताई कि इस तरह का जलभराव संक्रामक बीमारियों को बढ़ावा दे सकता है, खासकर गर्मी के मौसम में जब संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है।आवागमन भी पूरी तरह प्रभावित रहा। मुख्य मार्ग होने के कारण दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रही और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। इस पूरे मामले पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय गौतम का कहना है कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए तुरंत टैंकरों के जरिए पानी निकलवाने का काम शुरू कराया गया है। साथ ही, सीवर लाइन को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि दोबारा ऐसी समस्या न हो। फिलहाल लोगों की मांग है कि काम के दौरान बेहतर प्रबंधन किया जाए, ताकि विकास कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब न बनें।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन