Sun 08 Mar 2026

ब्रेकिंग

पूरननगर के पास पुलिया के आगे गहरा गड्ढा

पांच मिनट का रास्ता तय करने में लग रहे 20 मिनट

मारपीट में छह माह के मासूम की मौत का आरोप

गौरव को 317वीं और अमन को मिली 505वीं रैंक

होली स्पेशल से टकराई बाइक, इंजन में फंसने के बाद कई KM तक टुकड़ों में हुई तब्दील

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बिहार जीत पर उन्नाव में उत्साह : विधायक संग भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Nov 14, 2025
Post views : 163

झंडेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा, ढोल-नगाड़ों के बीच भाजपा समर्थकों ने मनाया उत्सव

उन्नाव। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत की खबर आते ही उन्नाव भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार की शाम झंडेश्वर महादेव मंदिर बड़ा चौराहा पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पूजा-अर्चना कर जीत के लिए भगवान का आभार जताया। पूजा के बाद कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और ढोल-नगाड़ों पर जमकर थिरकते हुए माहौल को खुशी में बदल दिया। विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास और ईमानदार शासन को चुना है। उन्होंने बताया कि लोग अब शोर-शराबे वाली राजनीति के बजाय ऐसे कामों को समर्थन देते हैं, जिनका असर जमीन पर दिखता है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की यह जीत नए भारत के निर्माण में एक और मजबूत कदम है और भाजपा सरकार की नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।जश्न के दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, नगर मंडल अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, पवन सिंह, प्रदीप सिंह, प्रियंका शुक्ला, श्रद्धा बाजपेई, राधेश्याम शुक्ला, निखिल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जीत की खुशी साझा की और आने वाले समय में और बेहतर काम करने का संकल्प भी दोहराया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन