Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

भोजपुर थाने में तहरीर के आधार पर मुकदमा हुआ दर्ज : खेत में घुसने से रोकने पर दबंगों ने दादा-पोते पर धारदार हथियार से किया हमला

आलम वारसी

Fri, Apr 3, 2026
Post views : 242

मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में खेत में घुसने से रोकने पर दबंगों ने दादा-पोते पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित विजयपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपियों ने उनके पोते प्रियांशु और उन्हें भी मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोजपुर के एक गांव में खेत में घुसने से मना करने पर दबंगों ने दादा-पोते पर हमला कर दिया। 01 अप्रैल 2026 को प्रियांशु ने जब शिवम और पप्पू को खेत से बरसीम काटने से रोका, तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए प्रियांशु पर हमला किया। दादा विजयपाल सिंह को भी धक्का देकर गिरा दिया गया। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में घुसने से मना करने पर दबंगों ने दादा-पोते पर हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। गांव अवकपुर निवासी शिकायतकर्ता विजयपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिनांक 01 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5 बजे उनका पोता प्रियांशु अपने खेत पर गया हुआ था।

उसी दौरान गांव के ही शिवम और पप्पू खेत की तरफ आए और खेत से बरसीम काटने लगे। जब प्रियांशु ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर प्रियांशु पर हमला कर दिया।इसी दौरान उसके दादा विजयपाल सिंह को भी धक्का देकर गिरा दिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर प्रियंशु को घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना भोजपुर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags :

मुरादाबाद।।भोजपुर थाने में तहरीर के आधार पर मुकदमा हुआ दर्ज

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन