Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

हरदोई पुल पर युवक के घायल होने के बाद पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, पतंग दुकानों पर चली जांच

ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप

ऐरा भदियार में 100 एमटी क्षमता के नए गोदाम का लोकार्पण

डीएम से लगाई न्याय की गुहार

2 अगस्त को होगा महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ज्वैलर्स लूटकांड : खुलासे से खुश सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस का किया सम्मान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, May 23, 2026
Post views : 856

स्वर्णकार समाज अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा बोले, तेज़ कार्रवाई से अपराधियों में गया सख्त संदेश

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पहले हुई ज्वैलर्स दुकान लूट की घटना के खुलासे के बाद व्यापारियों में राहत का माहौल देखने को मिला। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आरोपितों तक पहुंचने पर स्वर्णकार समाज ने पुलिस अधिकारियों और टीम को सम्मानित कर आभार जताया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने कहा कि घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल था, लेकिन पुलिस की सक्रियता से लोगों का भरोसा फिर मजबूत हुआ है।स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह, सीओ सिटी दीपक यादव और सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा को फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। लूटकांड के पीड़ित सर्राफ कारोबारी सुनील वर्मा को भी एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने सम्मानित किया। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि जिस तेजी और गंभीरता के साथ पुलिस ने घटना का खुलासा किया, उससे पूरे व्यापारिक वर्ग में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद सर्राफ कारोबारियों में डर और चिंता थी, लेकिन पुलिस ने कम समय में कार्रवाई कर साफ संदेश दिया है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। हम पुलिस प्रशासन का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि व्यापारियों और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल से ही बाजारों में सुरक्षित माहौल बनाया जा सकता है। समाज के लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह अपराध पर सख्ती बनी रहेगी। कार्यक्रम में पंकज सोनी, अनूप वर्मा, गौतम सोनी, अरविंद सोनी, नरेश सोनी, चंद्रप्रकाश, दिलीप, ब्रजेश, बेदे, आकाश सोनी, रामू, मोहन, श्यामू, बब्लू और कृष्ण सोनी समेत बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के सदस्य मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन