Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

अजगर मृत नाले में तैरता हुआ लोगों ने देखा वन विभाग की टीम जांच करेंगी। ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर

रामपुर के डीएम इंसानियत का दूसरा नाम अजय कुमार द्विवेदी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

1.14 लाख का माल पकड़ा; डेयरी सील

202वें भोजन वितरण में जरूरतमंदों तक पहुंचा अपनापन

रामलला के दर्शन को पांच बसों को विधायक ने दिखाई झंडी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जमीन का बैनामा कराने के नाम पर रिटायर्ड कर्मचारी से 11 लाख की धोखाधड़ी : चार पर मुकदमा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Aug 5, 2026
Post views : 166

फर्जी दस्तावेज तैयार करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

उन्नाव। पुरवा कोतवाली पुलिस ने जमीन का बैनामा कराने के नाम पर लखनऊ के एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी से 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर में फर्जी दस्तावेज तैयार करने, दूसरे व्यक्ति को जमीन मालिक का पिता बताकर सौदा कराने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी शिव कुमार यादव ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि वह खेती योग्य जमीन खरीदना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात मिज़गवां गांव निवासी राम टहली से हुई। राम टहली ने अपने दामाद शिवकांत निवासी काजीखेड़ा और उसके साथी अनुज कुमार निवासी गोदरवा से मुलाकात कराई। दोनों ने गोदरवा स्थित गाटा संख्या 174ए की जमीन बेचने की बात कही और बताया कि जमीन अनुज के पिता अनिल कुमार के नाम दर्ज है। एफआईआर के मुताबिक, आरोपियों ने कहा कि पहले 11 लाख रुपये देने होंगे, इसके बाद 13 जुलाई को बैनामा करा दिया जाएगा। भरोसा दिलाने के लिए पुरवा तहसील में नोटरी एग्रीमेंट भी कराया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने 10 जुलाई को भारतीय स्टेट बैंक की एसजीपीजीआई शाखा से 12 लाख रुपये निकाले और नोटरी एग्रीमेंट के दौरान 11 लाख रुपये नकद दे दिए।

गांव पहुंचने पर हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

शिव कुमार यादव का आरोप है कि अगले दिन जब वह संबंधित जमीन पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने बताया कि जिस व्यक्ति को अनुज कुमार का पिता बताकर उनके सामने पेश किया गया था, वह वास्तविक पिता नहीं बल्कि सत्यप्रकाश रावत उर्फ मुन्ना है। आरोप है कि आधार कार्ड में फोटो बदलकर और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पूरी साजिश रची गई।

रुपये मांगने पर मिली धमकी

एफआईआर के अनुसार, जब शिकायतकर्ता अनुज कुमार के घर पहुंचे और उसके पिता अनिल कुमार से बातचीत की तो उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। आरोप है कि अनुज कुमार बाद में व्हाट्सएप कॉल के जरिए भी लगातार धमकियां देता रहा। शिकायतकर्ता ने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराने की बात भी कही है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुरवा कोतवाली पुलिस ने अनुज कुमार, अनिल कुमार, सत्यप्रकाश रावत उर्फ मुन्ना और शिवकांत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन