Sun 09 Aug 2026

ब्रेकिंग

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली हत्या की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

अंकित सिंह परिहार ने बढ़ाया मदद का हाथ

बड़े चौराहे पर स्थापित होगी भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा

सरकारी ठेके की 50 हजार की फर्जी एफडीआर लगाई, रिपोर्ट दर्ज

25 हजार लेते डाकघर का बाबू को सीबीआई ने दबोचा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

तबले की गूंज से शुरू हुई मुफ्त समर वर्कशॉप : बच्चों और युवाओं ने दिखाई दिलचस्पी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, May 25, 2026
Post views : 241

मनीष सिंह सेंगर ने कहा, संस्कृति से जोड़ने का माध्यम बनेंगी कार्यशालाएं

उन्नाव। गर्मियों की छुट्टियों के बीच बच्चों और युवाओं को भारतीय संगीत से जोड़ने की एक नई पहल शुरू हुई है। संस्कृति विभाग के सहयोग से सोमवार को शहर के कॉलेज रोड स्थित सी-टेक बिल्डिंग में निःशुल्क तबला कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला के पहले ही दिन तबला सीखने को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। संगीत नाटक अकादमी उत्तर प्रदेश, संस्कृति विभाग लखनऊ और स्थानीय संस्था इंडियन इवेंट सॉल्यूशन्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ रंगकर्मी मोहम्मद सलीम अज़ीज, पुलिस परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, कार्यशाला समन्वयक मनीष सिंह सेंगर, संगीत गुरु विशाल यादव, सह समन्वयक राहुल कश्यप, द सोल ऑफ डांस अकादमी की डायरेक्टर कामना तोलानी और कोरियोग्राफर महेंद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक विशाल यादव ने प्रतिभागियों को तबले की शुरुआती बारीकियों और ताल की मूल समझ से परिचित कराया। बच्चों और युवाओं ने भी पूरे मन से तबले की धुनों को सीखने की कोशिश की। आयोजकों के मुताबिक कार्यशाला का उद्देश्य सिर्फ संगीत सिखाना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय कला और संस्कृति से जोड़ना भी है। समन्वयक मनीष सिंह सेंगर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संरक्षण में संस्कृति विभाग प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इस तरह की निःशुल्क ग्रीष्मकालीन कला कार्यशालाएं आयोजित कर रहा है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच मिल सके। उन्होंने संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात, संगीत नाटक अकादमी की उपाध्यक्ष विभा सिंह और निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर के प्रति आभार भी जताया। कार्यक्रम में राजस्व लेखपाल यज्ञ प्रकाश दीक्षित, एडिटर शशांक तिवारी, छायाकार देवेश कुमार और रिदम आर्टिस्ट लव गुप्ता समेत कई अभिभावक मौजूद रहे। अभिभावकों ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं बच्चों को मोबाइल और सोशल मीडिया से हटाकर रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करती हैं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन