Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मेयर विनोद अग्रवाल के कार्यकाल के तीन साल पूरे : बुद्धि विहार में देश का पहला वॉर मेमोरियल तैयार; सीएम-रक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

आलम वारसी 2

Thu, Jun 11, 2026
Post views : 170

मुरादाबाद। गुरुवार को मेयर विनोद अग्रवाल के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान मेयर ने बीते तीन वर्षों में कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा दिया।

'आपके द्वार' अभियान के तहत लग रही जन चौपाल

मेयर ने बताया कि 'नगर निगम आपके द्वार' अभियान के तहत शहर के सभी 70 वार्डों में जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय पार्षदों की मौजूदगी में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया जा रहा है।

देश का पहला वॉर मेमोरियल तैयार

बुद्धि विहार में देश का पहला वॉर मेमोरियल बनकर तैयार हो चुका है। इसी माह इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इसके अलावा बुद्धि विहार में ही परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए 'खेलो इंडिया पार्क' का निर्माण भी पूरा हो चुका है।

श्री राम वाटिका बनी आकर्षण का केंद्र

श्री राम वाटिका भी बनकर तैयार हो गई है। इसमें लगी भगवान श्रीराम की 65 फीट ऊंची प्रतिमा शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

सीनियर केयर सेंटर अंतिम चरण में

मेयर विनोद अग्रवाल ने बताया कि हिमगिरी में सीनियर केयर सेंटर का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। प्रेस वार्ता के दौरान अपर नगरायुक्त अतुल कुमार और अपर नगरायुक्त अजीत कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

Tags :

बुद्धि विहार में देश का पहला वॉर मेमोरियल तैयार; सीएम-रक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन