Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बड़े मंगल पर सेवा का संगम : उन्नाव फूड्स इंडस्ट्रीज के भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, May 26, 2026
Post views : 300

विधायक बोले, ऐसे आयोजन समाज में बढ़ाते हैं भाईचारा

उन्नाव। बड़े मंगल के अवसर पर शहर में जगह-जगह धार्मिक आयोजन और भंडारों का दौर चलता रहा। इसी क्रम में मंगलवार को उन्नाव फूड्स इंडस्ट्रीज की ओर से विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में दिनभर श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक ने फीता काटकर और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर किया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। हनुमान जी के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। राहगीरों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी भंडारे में शामिल हुए। आयोजन समिति की ओर से बैठने, पेयजल और प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर सदर विधायक ने कहा कि बड़े मंगल केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और सामाजिक एकता का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा मजबूत करते हैं और लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करते हैं। विधायक ने उन्नाव फूड्स इंडस्ट्रीज की पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा सराहनीय प्रयास बताया। आयोजन की व्यवस्थाओं में उन्नाव फूड्स इंडस्ट्रीज के मैनेजर और कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रसाद वितरण से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा तक हर व्यवस्था को व्यवस्थित ढंग से संभाला गया।कार्यक्रम में इंडार्गों फूड्स के जनरल मैनेजर नीरज त्रिवेदी, रुस्तम फूड्स प्रा. लि. के जीएम तनवीर, एओवी के मैनेजर मिर्जा खालिद, अल सुपर फूड्स प्रा. लि. के जीएम तलहा समेत कई औद्योगिक संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा स्थानीय व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक भी आयोजन में शामिल हुए। भंडारे में पहुंचे लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बड़े मंगल पर इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम शहर की सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करते हैं। देर शाम तक प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा और श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण करते रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन