Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गर्मी का कहर : जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़, एक दिन में हजार से ज्यादा पहुंचे

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jun 15, 2026
Post views : 115

उमस और तेज धूप से बढ़ीं बीमारियां, जुकाम-बुखार से लेकर डायरिया तक के मरीजों की संख्या बढ़ी

उन्नाव। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी खुलते ही पर्चा बनवाने और डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार एक दिन में एक हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। अस्पताल में सबसे अधिक जुकाम, बुखार, डायरिया, पेट दर्द और गर्मी जनित समस्याओं से पीड़ित मरीज पहुंचे। बढ़ती भीड़ के चलते ओपीडी के साथ इमरजेंसी सेवाओं पर भी दबाव बढ़ा रहा। कई मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा, जबकि तीमारदार भी अस्पताल परिसर में परेशान नजर आए।मरीजों की संख्या बढ़ने पर चिकित्सकों ने अतिरिक्त समय देकर उपचार किया। डॉ. कौशलेंद्र, डॉ. अमित और डॉ. शोभित ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। चिकित्सकों ने लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय भी बताए और सावधानी बरतने की सलाह दी। जिला अस्पताल में एक्स-रे और पैथोलॉजी जांच कराने वालों की संख्या में भी इजाफा दर्ज किया गया। जांच केंद्रों के बाहर मरीजों और उनके परिजनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। अस्पताल कर्मचारियों को भी भीड़ संभालने में मशक्कत करनी पड़ी। चिकित्सकों का कहना है कि लगातार बढ़ रहे तापमान और लापरवाही के कारण लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। खासकर छोटे बच्चे, बुजुर्ग और पहले से किसी बीमारी से ग्रसित लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है। डॉक्टरों ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ताजा और हल्का भोजन करने तथा शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी है। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने को कहा गया है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन