Sun 25 Oct 2026

ब्रेकिंग

दो अभियुक्त चैकिंग के दौरान गिरफ्तार नौ बाईक बरामद एक स्कूटी से हुआ खुलासा। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पहले पेमेंट फिर नकली मोबाइल

परिवार को शहर छोड़ने की धमकी

परिवार परेशान

सास-बहू से मारपीट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

स्कूल में सेंधमारी : डिजिटल स्मार्ट बोर्ड और गैस सिलेंडर चोरी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Sep 26, 2026
Post views : 108

प्राथमिक विद्यालय में तीन जगहों के ताले टूटे मिले, रसोई का सामान भी समेट ले गए चोर

उन्नाव। बीघापुर थाना क्षेत्र के मगरायर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय को चोरों ने निशाना बना लिया। रात के समय विद्यालय में घुसे चोरों ने अलग-अलग कमरों के ताले तोड़कर रसोई के सामान के साथ बच्चों की पढ़ाई में इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी चोरी कर लिया। सुबह विद्यालय खुलने पर घटना का पता चला तो शिक्षकों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया। प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, 14 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे वह विद्यालय पहुंचे थे। परिसर में पहुंचने पर अतिरिक्त कक्ष और रसोईघर के ताले टूटे मिले। इसके बाद कक्षा छह के कमरे का ताला भी टूटा दिखाई दिया। कमरों के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई जरूरी वस्तुएं गायब थीं।जांच करने पर पता चला कि चोर विद्यालय की रसोई में रखा भरा हुआ भारत गैस सिलेंडर उठा ले गए। इसके अलावा तीन बड़े भगोने, चार बड़े ढक्कन, एक परात और प्रेशर कुकर भी नहीं मिला। इससे साफ हुआ कि चोरों ने रसोई का सामान भी नहीं छोड़ा। विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के लिए लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी चोरों के निशाने पर रहे। चोर इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल और वेबकैम के साथ माइक्रोटेक कंपनी का यूपीएस भी ले गए। घटना की जानकारी होने के बाद प्रधानाध्यापक ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर टूटे ताले और कमरों का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। चोरी हुए सामान की बरामदगी और वारदात में शामिल लोगों की पहचान के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन