Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा, संस्कारों की नींव हैं गुरु

हरदोई पुल पर युवक की कटी गर्दन, आईसीयू में भर्ती

अन्नू टंडन की पहल पर दो जरूरतमंदों को मिली ट्राई साइकिल

कई गौवंशों के शव मिलने से मचा हड़कंप

तीन दिन बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

औद्योगिक क्षेत्र में फैली सनसनी : स्लॉटर हाउस के पीछे झाड़ियों में मिला युवक का शव

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, May 18, 2026
Post views : 280

फैक्ट्रियों और थानों में भेजी गई सूचना, इंटरनेट मीडिया से भी कराई जा रही पहचान

उन्नाव। बंथर औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब स्लॉटर हाउस के पीछे बने वाहन धुलाई यार्ड के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश शुरू कर दी। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।जानकारी के मुताबिक, शाम करीब सात बजे क्षेत्र में मवेशी चराने गए कुछ लोगों ने झाड़ियों के बीच एक शव पड़ा देखा। पहले तो लोगों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन पास जाकर देखने पर युवक का शव दिखाई दिया। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को झाड़ियों से बाहर निकलवाया। युवक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। वह मटमैले रंग की पैंट और शर्ट पहने हुए था। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत तीन से चार दिन पहले हुई होगी। घटना स्थल औद्योगिक क्षेत्र के सुनसान हिस्से में होने के कारण तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि मृतक किसी फैक्ट्री में काम करने वाला श्रमिक हो सकता है। वहीं कुछ लोग हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका भी जता रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है।एसओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि स्लॉटर हाउस के प्रबंधक शान मुहम्मद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी की जानकारी खंगाली जा रही है। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों को भी युवक के हुलिए की जानकारी भेजी गई है ताकि पहचान हो सके। पुलिस इंटरनेट मीडिया के जरिए भी मृतक की फोटो साझा कर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन