Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

सरकार से की त्वरित न्याय की मांग, दी वृहद आंदोलन की चेतावनी

मुंडन से लौट रहे परिवार की बोलेरो पर डंपर पलटा, 6 की मौत

प्रशिक्षण कार्यक्रम में गन्ना सर्वेक्षण को पारदर्शी एवं सटीक बनाने पर जोर

3.20 करोड़ के नए कामों पर मुहर, 10.40 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

जेल सिर्फ सजा नहीं, सुधार का केंद्र बने: डीएम घनश्याम मीणा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जघन्य अपराध पर भड़कीं हेमलता पटेल गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक : सरकार से की त्वरित न्याय की मांग, दी वृहद आंदोलन की चेतावनी

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Apr 29, 2026
Post views : 19

यूपी के फतेहपुर खागा कोतवाली अंतर्गत हुए सामूहिक दरिंदगी के जघन्य अपराध को लेकर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सरकार से पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने और दोषियों को पाताल से ढूंढकर सजा देने की पुरजोर मांग की है। हेमलता पटेल ने कड़े शब्दों में कहा कि खागा में हुई यह वीभत्स घटना मानवता पर कलंक है और ऐसी दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में सीधे तौर पर शासन-प्रशासन को निशाने पर लेते हुए कहा कि अपराधी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, उसे सलाखों के पीछे होना ही चाहिए।

हेमलता पटेल ने प्रमुखता से निम्नलिखित मांगें रखीं:

कठोरतम दंडात्मक कार्यवाही: मुख्य आरोपी और उसके सहयोगियों को अविलंब गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध ऐसी कार्यवाही की जाए जो नजीर बने।

फास्ट ट्रैक सुनवाई: पीड़िता को 'तारीख पर तारीख' के बजाय तत्काल और त्वरित न्याय सुनिश्चित कराया जाए।

मुआवजा और सुरक्षा: पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा और सुरक्षा प्रदान की जाए |

हेमलता पटेल ने हुंकार भरते हुए सरकार को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही न्याय नहीं मिला, तो गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक चुप नहीं बैठेगी। संगठन की महिलाएं न्याय की खातिर सड़कों पर उतरकर वृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी |

Tags :

The Lucknow Times

Breaking News

Fatehpur News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन