Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आरोपों के बीच तोड़ी चुप्पी : एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jun 22, 2026
Post views : 281

श्वेता वर्मा बोलीं, विभाग में हर काम शासन की तय प्रक्रिया के तहत होता है

उन्नाव। एआरटीओ कार्यालय में तैनात रहे एक संविदा कर्मचारी द्वारा विभाग और अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों के बाद अब विभाग ने पूरे मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्वेता वर्मा ने कहा कि संबंधित कर्मचारी के आरोप पूरी तरह निराधार हैं और विभाग की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। श्वेता वर्मा ने बताया कि जिस संविदा कर्मचारी ने आरोप लगाए हैं, उसके खिलाफ पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। विभागीय स्तर पर इन शिकायतों की जांच और समीक्षा की गई, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 17 जून को उसे सेवा से हटा दिया गया था। उन्होंने कहा कि कर्मचारी को हटाए जाने के बाद उसने विभाग और अधिकारियों पर कई तरह के आरोप लगाए, लेकिन इन आरोपों में कोई ठोस तथ्य नहीं हैं। विभाग ने जो भी कदम उठाया है, वह पूरी तरह नियमों और शासन की गाइडलाइन के मुताबिक उठाया गया है। एआरटीओ ने साफ किया कि परिवहन विभाग में सभी काम एक तय प्रक्रिया के तहत किए जाते हैं और किसी भी स्तर पर मनमानी या अनियमितता की गुंजाइश नहीं होती। उन्होंने कहा कि विभाग पारदर्शिता के साथ काम करता है और हर निर्णय रिकॉर्ड व प्रक्रिया के आधार पर लिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि बिना तथ्यों के लगाए जा रहे आरोपों से विभाग की कार्यप्रणाली प्रभावित नहीं होगी। विभाग अपने फैसले पर कायम है और आगे भी नियमों के अनुसार ही काम जारी रहेगा। फिलहाल इस मामले को लेकर विभागीय स्तर पर स्थिति स्पष्ट कर दी गई है, जिससे विवाद पर नई बहस शुरू हो गई है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन