ढाई बर्षो से ग्राम रोजगार सेवकों को नहीं मिला मानदेय : जिलाध्यक्ष गंगादीन कश्यप ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँच सौंपा ज्ञापन
THE LUCKNOW TIMES
Wed, Mar 18, 2026
यूपी के बरेली जनपद में फरीदपुर क्षेत्र निबासी ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष गंगादीन कश्यप ने मानदेय की माँग को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह कार्यालय पहुँचकर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष गंगादीन कश्यप ने बताया है कि करीब ढाई बर्षो से ग्राम रोजगार सेवकों को मानदेय नहीं मिला है जिस पर उन्होंने बकाया मानदेय भुगतान कराने का अनुरोध किया है।
वहीं जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों को बताया कि ग्राम रोजगार सेवकों को पिछले ढाई बर्षो से मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है मानदेय न मिलने से कार्यक्षेत्र में तमाम समस्याएं उत्पन्न हो रही हैँ।मानदेय के अभाव में परिवार का भरण पोषण में जगह जगह पर परेशानी हो रही है।ग्राम रोजगार सेवक मनरेगा समेत तमाम कार्य जैसे,एसआईआर(मतदाता-पुनर्निक्षण कार्य)मनरेगा-मजदूरों की ई-केवाईसी, फैमिली आईडी,फॉर्मर रजिस्ट्री, डिजिटल ई-क्रॉप सर्वे समेत आदि कार्य बहुत ही कुशलता के साथ करते आ रहें है किन्तु इसके बावजूद भी मानदेय भुगतान नहीं दिया जा रहा है जिससे समस्त ग्राम सेवकों में भारी रोष व्याप्त है और मानसिक तनाव महसूस कर रहे हैं।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 15 मार्च 2026 को संयुक्त आयुक्त मनरेगा कार्यालय लखनऊ से लंबित मानदेय भुगतान के सम्बंध में समस्त जनपदों को शासनादेश संख्या 567/मनरेगा/पत्रांक संख्या 708-2nd/2025-26 जारी किया जा चुका है किन्तु उक्त ग्राम रोजगार सेवकों को मानदेय भुगतान नहीं किया गया है।ग्राम रोजगार सेवकों ने बताया कि मानदेय न मिलने से वह क्षुब्ध हैँ और समस्त पीड़ित ग्राम रोजगार सेवक कार्यबंदी कर हड़ताल करने को मजबूर होंगे जिसके जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी होंगे।

Tags :
Bareilly news
The Lucknow Times
Times of Lucknow
UTTAR pradesh
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन