Sun 21 Jun 2026

ब्रेकिंग

*विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में MCT&HRC ने कराया आयोजन

योग में डीएम,कैबिनेट मंत्री, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष,रहे मौजूद

ऊपर से गुजर गईं 21 बोगियां, बची जान

तीन सीओ समेत कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

दो सेंटरों पर उठे सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

*सोनकपुर स्टेडियम में 4 हजार लोगों ने किया सामूहिक योग, : योग में डीएम,कैबिनेट मंत्री, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष,रहे मौजूद

आलम वारसी 2

Sun, Jun 21, 2026
Post views : 10

*मुरादाबाद, 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को सोनकपुर स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमे जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग भूपेंद्र सिंह चौधरी, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में करीब 4 हजार लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

PM मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी कराया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने प्रधानमंत्री का संदेश सुना।

कार्यक्रम में अधिकारियों, स्कूली बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में सभी ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। वक्ताओं ने योग को स्वस्थ शरीर और शांत मन का आधार बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

Tags :

डीएम,कैबिनेट मंत्री, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष,रहे मौजूद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन