Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

घायल नंदी के लिए देवदूत बने राष्ट्रीय गौसंरक्षक दल के कार्यकर्ता,तत्परता से बचाई जान

अब शादी समारोह में नहीं पड़ेगी गैस की कमी, प्रशासन ने किया इंतजाम

मुरादाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

प्रदूषण फैलाने पर टेनरी सील : बिजली कनेक्शन भी काटा, पुलिस को निगरानी की दी जिम्मेदारी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Mar 12, 2026
Post views : 253

डीएम के आदेश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने की कार्रवाई

उन्नाव। दही औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने के आरोप में एक टेनरी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर टेनरी को सील कर दिया। साथ ही चोरी-छिपे संचालन रोकने के लिए बिजली का कनेक्शन भी काट दिया गया है। टेनरी परिसर में लगी मशीनों और जनरेटर पर भी सील लगा दी गई है, ताकि दोबारा संचालन न हो सके। यह कार्रवाई दही चौकी क्षेत्र के साइड-2 स्थित यूपीएसआईडीसी के लेदर कॉम्प्लेक्स में संचालित टेनरी पर की गई। “मेसर्स चीता क्लासिक” नाम की यह टेनरी पहले “कैलिको ट्रेंड्स” के नाम से जानी जाती थी। स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि टेनरी से निकलने वाला केमिकल युक्त दूषित पानी आसपास बहाया जा रहा है, जिससे बदबू फैल रही है और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जांच के आदेश दिए थे। जांच के दौरान पाया गया कि टेनरी संचालक प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों का पालन नहीं कर रहे थे और बिना उचित व्यवस्था के हानिकारक अपशिष्ट का निस्तारण किया जा रहा था। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने टेनरी को बंद करने के निर्देश जारी किए। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शशि बिंदकर के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर टेनरी को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान बिजली विभाग की टीम ने परिसर का बिजली कनेक्शन भी काट दिया, ताकि टेनरी का संचालन किसी भी स्थिति में दोबारा शुरू न हो सके। कार्रवाई के समय प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। मौके पर नायब तहसीलदार यशवंत सिंह, विद्युत विभाग के एई महेंद्र सिंह और जेई कमलेश प्रजापति ने भी कार्रवाई में सहयोग किया। प्रशासन ने साफ किया है कि सील की गई टेनरी की निगरानी की जिम्मेदारी दही थाना पुलिस को दी गई है। अगर किसी ने सील तोड़कर टेनरी चलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरण मानकों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन