Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पुलिस ने अपहरण की योजना बनाने वाले पांच लोगों को किया गिरफ्तार : सभी लोग एक बड़े व्यापारी के अपहरण की फिराक में थे

आलम वारसी

Tue, Mar 17, 2026
Post views : 173

मुरादाबाद।। मैनाठेर पुलिस ने अपहरण की योजना बनाने वाले 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये लोग एक बड़े व्यापारी के अपहरण की फिराक में थे और फिरौती वसूलना चाहते थे। पुलिस ने इनके पास से हथियार, बेहोश करने के लिए इंजेक्शन, रस्सी, और फर्जी नंबर प्लेट वाली कार बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सारिक उर्फ लाला, इमरान, जाने आलम, रिजवान उर्फ बड़ा, और इमरान शामिल हैं। ये सभी मुरादाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। इसका खुलासा पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह द्वारा किया गया है एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि दिनांक 16/17-03-2026 की रात्रि में थाना मैनाठेर पुलिस और एसओजी टीम फरीदपुर अंडरपास के पास चेकिंग पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि उमरी-सब्जीपुर रोड पर कब्रिस्तान के पास एक सफेद बलेनो कार में कुछ सशस्त्र अपराधी किसी बड़े व्यापारी के अपहरण की फिराक में खड़े हैं। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मौके से 05 अभियुक्त 1. सारिक उर्फ लाला पुत्र मौ० यूनूस निवासी जयंतीपुर थाना मझोला,मुरादाबाद 2. इमरान पुत्र इब्राहिम निवासी पंडित नंगला थाना कटघर,मुरादाबाद 3. जाने आलम पुत्र दिलशाद निवासी काली के मंदिर के पास थाना मझोला, मुरादाबाद 4. रिजवान उर्फ बड़ा पुत्र असदउल्ला निवासी थाना मुगलपुरा,मुरादाबाद, 5. इमरान पुत्र अजीजुल रहमान निवासी सिविल लाइन्स, मुरादाबाद को गिरफ्तार* किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सफेद बलेनो कार जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी बरामद की है इसके साथ ही

01 देशी पिस्टल (32 बोर), 03 तमंचे (32 व 315 बोर), 09 जिंदा कारतूस और 01 चाकू। बेहोश करने के लिए SUCOL इंजेक्शन व सिरिंज, रस्सी, दुपट्टा, 05 डिस्पोजल मास्क, सेलोटेप और पेचकश।03 मोबाइल फोन, एक फर्जी आरसी और कुल 8,160/- रुपये नगद बरामद किए है।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वे आर्थिक तंगी के कारण 'डिजाइन वर्ल्ड INC' के मालिक के अपहरण की योजना बना रहे थे, ताकि उनसे मोटी फिरौती वसूली जा सके। फैक्ट्री में काम करने वाले इमरान उपरोक्त ने ही फैक्ट्री मालिक की पूरी रेकी करवाई थी । अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने पकड़े जाने से बचने के लिए गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी और फिरौती मांगने के लिए अलग से मोबाइल व सिम का इंतजाम किया था ।

Tags :

मुरादाबाद।। सभी लोग एक बड़े व्यापारी के अपहरण की फिराक में थे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन