Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दहेज उत्पीड़न के बाद मौत का आरोप : न्याय के लिए एसपी से मिले परिजन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jun 29, 2026
Post views : 192

पति और सास पर ढाई लाख रुपये व बाइक मांगने का आरोप, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने पति और सास की जल्द गिरफ्तारी तथा निष्पक्ष जांच की मांग की है। रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के सतांव निवासी बृजमोहन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री स्वाती सिंह उर्फ लक्ष्मी की शादी एक मई 2021 को बिहार थाना क्षेत्र के नमाखेड़ा मजरा जमीपुर निवासी मयंक विक्रम सिंह उर्फ गोलू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और सास मुन्नी सिंह अतिरिक्त दहेज में ढाई लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। पीड़ित परिवार का कहना है कि मांग पूरी न होने पर स्वाती को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। कई बार दोनों पक्षों में समझौता भी हुआ और स्वाती को ससुराल भेजा गया, लेकिन हालात नहीं बदले। परिजनों के मुताबिक 14 अप्रैल 2026 को सूचना मिली कि स्वाती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव कमरे के फर्श पर पड़ा देखा। उनके अनुसार गले पर चोट के निशान भी थे। पिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और सास ने मिलकर स्वाती की हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी अब तक फरार हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन