Sun 19 Jul 2026

ब्रेकिंग

विधायक पंकज गुप्ता को दी बधाई

अवैध पड़ाव संचालन पर प्रशासन करेगा कार्रवाई

गहरे पानी में डूबने से किसान की मौत

बार काउंसिल उपाध्यक्ष अनुराग पांडे ने किया अधिवक्ता चैंबर का लोकार्पण

लोक नगर सड़क के काम का हुआ शुभारंभ

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पंजाब जाने निकली विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता : परिचित युवक पर परिजनों का शक

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jun 11, 2026
Post views : 115

घर से निकलने के बाद बंद हो गया मोबाइल, जेवर और नकदी गायब होने का भी आरोप

उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। महिला के परिजनों ने क्षेत्र के ही एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर देकर महिला की सकुशल बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। परिजनों के मुताबिक, विवाहिता का पति पंजाब में काम करता है। महिला 8 जून को पति के पास जाने के लिए घर से निकली थी। यात्रा के दौरान उसकी परिजनों से फोन पर बातचीत भी हुई थी और उसने अपने गंतव्य की ओर बढ़ने की जानकारी दी थी। हालांकि इसके बाद अचानक उसका संपर्क टूट गया। जब वह तय स्थान पर नहीं पहुंची तो परिवार की चिंता बढ़ गई। कई बार फोन मिलाने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ समय बाद मोबाइल पूरी तरह बंद हो गया। परिवार ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां महिला की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसी बीच उनका शक गांव के ही एक परिचित युवक पर गया। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से वह युवक भी अपने ठिकाने पर नहीं देखा गया है, जिससे संदेह और गहरा गया है।परिवार का यह भी आरोप है कि महिला के गायब होने के साथ घर में रखे जेवरात और लगभग एक लाख रुपये नकद भी नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में उन्हें आशंका है कि महिला को योजनाबद्ध तरीके से अपने साथ ले जाया गया है। परिजनों ने महिला के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश के लिए उपलब्ध तथ्यों और मोबाइल की लोकेशन समेत अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन