Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

अन्नू टंडन की पहल पर दो जरूरतमंदों को मिली ट्राई साइकिल

कई गौवंशों के शव मिलने से मचा हड़कंप

तीन दिन बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

गुरु पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

भ्रष्टाचार पर एक्शन : फरीदपुर चकबंदी क्षेत्राधिकारी कार्यालय का पेशकार 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार,मचा हड़कम्प!

मुनीश गुप्ता

Thu, Nov 6, 2025
Post views : 193

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल बरेली जनपद के फरीदपुर में गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक संगठन(एसीओ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी क्षेत्राधिकारी कार्यालय फरीदपुर में तैनात एक पेशकार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर सफलता हांसिल की है।आरोपी लेखपाल पर किसानों एवं जमीन संबंधी कार्यों में अवैध वसूली का आरोप है।सूत्रों अनुसार पेशकार नामांतरण व सीमांकन जैसी फाइलों के समाधान लिए किसानों से रुपयों की मांग करता था शिकायत की पुष्टि होने पर विजिलेंस यूनिट टीम ने फरीदपुर स्थित कार्यालय में छापा मारकर बड़ी कार्रवाई करते हुए पेशकार को रंगे हाँथो गिरफ्तार किया।

आरोपी पर किसानों और जमीन संबंधी कार्यों में अवैध वसूली का है आरोप

पेशकार द्वारा नामांतरण एवं सीमांकन जैसी फाइलों के लिए किसानों से रुपयों की मांग की जाती थी शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस यूनिट टीम ने तहसील मार्ग स्थित कार्यालय में छापा मारा जहाँ से पेशकार को नकदी लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने समेत टीम ने कार्यालय से कई दस्तावेज और लेनदेन से जुड़ी रसीदें भी जब्त की हैं।गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही चकबंदी समेत विभिन्न विभागों में हड़कम्प मच गया कई कर्मचारी कार्यालय छोड़कर इधर-उधर खड़े होकर तमास्वीन बने दिखाई दिए।भ्रष्टाचार निरोधक संगठन(एसीओ)ने गुरुवार दोपहर(भूमि चकबंदी)लिपिक को उसके कार्यालय में 15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया लेखपाल की पहचान मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के रूप पुर टंडोला गाँव निवासी रजत चौधरी पुत्र बदन सिंह के रूप में हुई है जो वर्तमान में चकबंदी अधिकारी फरीदपुर कार्यालय में कनिष्ठ सहायक (पेशकार) के पद पर तैनात था।विजिलेंस टीम पेशकार को अपने साथ लेजाकर पूँछ ताछ में जुट गई।उक्त मामले में विजिलेंस टीम की जांच जारी होने समेत आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है!

Tags :

Breaking Bareilly

Corruption news

Bareilly corruption news

Corruption

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन