Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

स्पीड ब्रेकरों से बचने के चक़्कर में तेजगति दौड़ता ऑटो पलटा : पाँच यात्री हुए घायल मची चीखपुकार

मुनीश गुप्ता

Fri, Apr 10, 2026
Post views : 470

बरेली जनपद के फतेहगंजपूर्वी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर बाद फरीदपुर से तेजगति फतेहगंजपूर्वी जा रहा ऑटो ब्रेकर बचाने के चक्कर में उचसिया मोड़ पर पलट गया ऑटो में सवार पांच यात्री घायल हो गए।घटना के बाद चीख पुकार मच गई मौके पर दौड़कर पहुंचे लोगों ने घायलों को ऑटो से निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया जहाँ एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद ऑटो चालक ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को देना उचित नहीं समझा और मौका पाते ही घटना स्थल से फरार हो गया।वहीं मौके पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि ऑटो चालक तेजगति से ऑटो चला रहा था उचसिया मोड पर भारी मात्रा में एनएचएआई द्वारा बनाए गए पीले रंग के ब्रेकरों से बच निकलने के लिए ऑटो चालक ने ऑटो की स्पीड को कम किए बगैर ही साइड से ऑटो दौड़ाया जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पत्थर से टकराने के बाद पलट गया इस घटना में ऑटो का अगला टायर भी फट गया।

इस घटना में ऑटो सबार पाँच यात्री घायल हो गए।ज्ञात करातें चले की नेशनल हाईवे पर एनएचएआई द्वारा भारी मात्रा में बनाए गए पीले रंग के ब्रेकरों की वजह से यह तीसरी घटना घटित होना बताया जा रहा है।मीडिया कर्मियों की सूचना पर देर शाम घटना स्थल पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई है।

Tags :

Bareilly news

Breaking Bareilly

Accident news Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन