Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

मायके बालों ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति समेत कई परिजन हिरासत में

भूमि विवाद और पैमाइश के मामले रहे हावी

गर्मी में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

ग्रीष्मकालीन पेंटिंग कार्यशाला का शुभारंभ

राष्ट्रीय कार्यशाला में जुटेंगे कबीर पंथी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दोस्तीनगर पुल से जाम का झंझट होगा खत्म : 12 मीटर चौड़े नए पुल को शासन की मंजूरी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Dec 28, 2025
Post views : 238

उन्नाव। उन्नाव–हरदोई राज्यमार्ग पर दोस्तीनगर में शारदा नहर पर रोज लगने वाले जाम से अब लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। शासन ने यहां लघु सेतु निर्माण को मंजूरी दे दी है। करीब 1.93 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़ा और 25 मीटर लंबा नया पुल बनाया जाएगा। यह पुल बनने के बाद वर्षों पुरानी यातायात समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। फिलहाल दोस्तीनगर के पास शारदा नहर पर बनी पुलिया महज पांच मीटर चौड़ी है। यह मार्ग स्टेट हाईवे घोषित है और इस पर दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। पुलिया संकरी होने के कारण एक समय में केवल एक ही वाहन निकल पाता है। दूसरी ओर से आने वाले वाहनों को रोकना पड़ता है, जिससे थोड़ी-थोड़ी देर में जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार जाम इतना बढ़ जाता है कि वाहन चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए लंबे समय से पुलिया को चौड़ा करने या नया पुल बनाने की मांग की जा रही थी। लोक निर्माण विभाग ने स्थिति का जायजा लेकर नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया और शासन को भेजा था। अब प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के साथ ही बजट भी जारी कर दिया गया है। यह मार्ग यातायात की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी सड़क से एक ओर बांगरमऊ होते हुए हरदोई की तरफ वाहन जाते हैं। दूसरी ओर चकलवंशी के रास्ते कानपुर और बिठूर का संपर्क होता है। वहीं मोहान और हसनगंज के जरिए लखनऊ जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। ऐसे में दोस्तीनगर पुलिया पर लगने वाला जाम पूरे इलाके की यातायात व्यवस्था को प्रभावित करता है। लोक निर्माण विभाग की योजना है कि पुराने पुलिया के बगल में ही नया पुल बनाया जाए, ताकि निर्माण कार्य के दौरान यातायात पूरी तरह बाधित न हो। पुराने पुल से आवागमन चलता रहेगा और लोग परेशानी से बच सकेंगे। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि शारदा नहर पर लघु सेतु निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है और इसके लिए 1,93,77,000 रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। प्रयास रहेगा कि निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाए और जल्द से जल्द पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाए। नए पुल के निर्माण की मंजूरी मिलने से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है। रोजाना जाम से जूझने वाले वाहन चालकों को अब राहत मिलने की आस है। माना जा रहा है कि पुल बन जाने के बाद इस मार्ग पर यातायात सुचारु होगा और लोगों का सफर सुरक्षित व आसान हो जाएगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन