Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीआरपी जवान ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

महापौर ने आश्वस्त किया किसी भी वैध खोखा धारक को नहीं हटाया जाएगा

16 किलोमीटर तक नहीं मिला सीसीटीवी, फिर भी पुलिस ने खोला लूटकांड का राज; तीन बदमाश गिरफ्तार

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

चलती ट्रेन से गिरा यात्री, जीआरपी जवान ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पत : जीआरपी जवान ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jun 23, 2026
Post views : 16

डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर बचाई जान, परिजनों ने जताया आभार

उन्नाव। जीआरपी के जवानों ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए चलती ट्रेन से गिरकर घायल हुए एक यात्री की जान बचा ली। दुर्गम रेलवे ट्रैक और वाहन न मिलने की स्थिति में जवान घायल को कंधे और गोद में उठाकर करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल अस्पताल तक ले गए। समय पर उपचार मिलने से उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बिहार के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र निवासी सोराज पुत्र नागेश्वर ट्रेन से सफर कर रहे थे। इसी दौरान किसी कारणवश वह चलती ट्रेन से गिर पड़े और रेलवे ट्रैक के किनारे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उन्नाव जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती घायल को अस्पताल पहुंचाने की थी। रेलवे ट्रैक दुर्गम होने और आसपास कोई वाहन उपलब्ध न होने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई थी। ऐसे में जीआरपी में तैनात आरक्षी सचिन ने साहस और तत्परता दिखाते हुए घायल को अपने कंधे और गोद में उठाया और करीब 1.5 किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान उपनिरीक्षक सूरज कन्नौजिया, मुख्य आरक्षी संजीव कुमार और आरक्षी पंकज यादव ने भी सहयोग किया। टीम की तत्परता से घायल यात्री को समय रहते चिकित्सकीय सहायता मिल सकी। घायल के परिजनों ने जीआरपी टीम का आभार जताते हुए कहा कि अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो हालत और गंभीर हो सकती थी। वहीं जीआरपी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की मदद करना भी उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने जवानों के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण बताया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन