Sat 30 May 2026

ब्रेकिंग

भाई से मिलने लखनऊ निकली थी बहन, घर लौटी मौत की खबर

मुआवजे को लेकर भड़के ग्रामीण

महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, हाथ फ्रैक्चर होने का दावा

ट्रक चालक को घायल कर लूटे थे फ्रिज और एसी, पांच आरोपी गिरफ्तार

बुधवारी मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे थे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बड़े मंगल पर उन्नाव में सनातन का महासंगम : अयोध्या से पहुंचे संतों के सानिध्य में हुआ सम्मान समारोह

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, May 26, 2026
Post views : 84

विधायक पंकज गुप्ता बोले, ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने की ताकत रखते हैं

मोती नगर मंदिर परिसर दिनभर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंजता रहा

उन्नाव। ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगलवार पर भक्ति, सेवा और सनातन संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। मोती नगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में “सनातन गौरव सम्मान एवं प्रसाद वितरण” कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति, धर्म और समाज सेवा से जुड़े संतों, आचार्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान करना था। साथ ही युवाओं और आम लोगों के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता शामिल हुए। उनके पहुंचते ही शंखनाद, पुष्प वर्षा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने उनका अभिवादन किया। मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक एवं राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख गंगा सिंह भी मौजूद रहे। अयोध्या धाम से पहुंचे संत-महात्माओं की उपस्थिति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। संतों के मंच पर पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। आयोजकों की ओर से फरसा, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर संतों एवं अतिथियों को “सनातन गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्नाव के आचार्य मंडल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन और स्वागत की परंपरा निभाई। अयोध्या से आए संतों ने श्रद्धालुओं को अक्षत और आशीर्वाद प्रदान किया। मंच संचालन से लेकर स्वागत व्यवस्था तक में युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। आयोजन में मोना पांडेय, आदित्य शुक्ला ‘बजरंगी’, कौशल सिंह परिहार और उनकी टीम ने अतिथियों का पटका पहनाकर अभिनंदन किया। अपने संबोधन में विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि बड़े मंगल जैसे धार्मिक आयोजन केवल पूजा तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति भारत की पहचान है और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना समय की जरूरत है। कार्यक्रम में संतों ने भी धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता पर अपने विचार रखे। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और धार्मिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की अपील की। अयोध्या धाम से पहुंचे प्रमुख संतों में महंत सीताराम दास महाराज, महंत सुधीर दास महाराज, महंत देवेश दास महाराज, महंत अवधराम दास महाराज और महंत लक्ष्मण दास महाराज शामिल रहे। संतों के प्रवचन और आशीर्वचन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर हनुमान जी की आरती हुई, जिसके बाद विशाल भंडारा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। देर शाम तक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते रहे। पूरे आयोजन में भक्ति, अनुशासन और सेवा का भाव साफ दिखाई दिया। इस अवसर पर नीरज गुप्ता (ब्लॉक प्रमुख), पवन सिंह, प्रदीप सिंह, मुन्ना सिंह सभासद, ब्रजेश पाण्डेय सभासद, विनय सिंह नामित सभासद, रंगू सिंह, रिक्की, नीतू सिंह सेंगर, किरन सिंह, सरिता सिंह, निशा अग्निहोत्री, एडवोकेट यशी सिंह, प्रीति शर्मा, शोभिता, अंकिता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन