Sat 24 Oct 2026

ब्रेकिंग

दो अभियुक्त चैकिंग के दौरान गिरफ्तार नौ बाईक बरामद एक स्कूटी से हुआ खुलासा। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पहले पेमेंट फिर नकली मोबाइल

परिवार को शहर छोड़ने की धमकी

परिवार परेशान

सास-बहू से मारपीट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मुश्किल वक्त में मिला मदद का हाथ : इलाज में अड़चन बनी तो आगे आए अंकित सिंह परिहार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Sep 29, 2026
Post views : 107

दो जरूरतमंद परिवारों को उपचार के लिए उपलब्ध कराई आर्थिक मदद

उन्नाव। बीमारी के दौरान इलाज का खर्च कई परिवारों के सामने बड़ी परेशानी बन जाता है। ऐसे ही जरूरत के समय भगवंतनगर क्षेत्र के दो परिवारों की मदद के लिए समाजवादी पार्टी के नेता अंकित सिंह परिहार आगे आए। उन्हें लालगंज प्रथम निवासी युवा साथी सौरभ यादव और अफसरी गांव निवासी राजकुमार सिंह के इलाज की जरूरत की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने आर्थिक प्रबंध कर दोनों के उपचार में सहयोग किया।अंकित सिंह परिहार ने बताया कि परिवार के किसी सदस्य को इलाज के लिए आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए वह अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करने का प्रयास करते हैं। उनका कहना है कि किसी के सुख-दुख में साथ खड़ा होना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। दोनों जरूरतमंदों के उपचार की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने संबंधित परिवारों से संपर्क कर मदद उपलब्ध कराई। इससे इलाज को लेकर सामने आ रही आर्थिक अड़चन को दूर करने में परिवारों को सहारा मिला। अंकित सिंह परिहार का कहना है कि क्षेत्र के लोगों से उनका लगातार संपर्क रहता है। किसी परिवार को बीमारी या दूसरी परेशानी के समय मदद की जरूरत हो तो वह अपनी ओर से सहयोग करने का प्रयास करते हैं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन