मुख्य डाकघर में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप : तत्काल पूरे डाकघर परिसर को कराया गया खाली और डॉग स्क्वायड वह फॉरेंसिक टीम पहुंची मौके पर
आलम वारसी
Fri, Mar 27, 2026
मुरादाबाद के मुख्य डाकघर में बम होने की सनसनीखेज सूचना से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासनिक अमले ने तत्काल पूरे डाकघर परिसर को खाली कराया और डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने घंटों सघन तलाशी अभियान चलाया।
जांच में कोई भी विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस अब उस ईमेल के स्रोत की जांच कर रही है जिसने इस दहशत भरे माहौल को जन्म दिया। पुलिस का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व की साजिश या अफवाह भी हो सकती है।
अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित मुख्य डाकघर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां बम होने की सनसनीखेज सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर तत्काल पूरे डाकघर परिसर को खाली कराया गया और डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने घंटों सघन तलाशी अभियान चलाया।
घटनाक्रम के अनुसार, मुख्य डाकघर की एक महिला कर्मचारी ने बताया कि उन्हें रीजनल पासपोर्ट ऑफिस बरेली से एक आधिकारिक ईमेल प्राप्त हुआ था। इस ईमेल में डाकघर परिसर में किसी अप्रिय घटना के घटने और बम होने की चेतावनी दी गई थी। आनन-फानन में इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी गई। देखते ही देखते भारी पुलिस बल ने डाकघर को चारों तरफ से घेर लिया और वहां मौजूद कर्मचारियों व आम जनता को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सुरक्षा घेराबंदी के बीच डॉग स्क्वायड ने भवन के एक-एक कोने की बारीकी से जांच की, वहीं फॉरेंसिक टीम ने संदिग्ध स्थानों से साक्ष्य जुटाए। काफी देर तक चले इस सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली, क्योंकि जांच में कोई भी विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सूचना की गंभीरता को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती गई है।
सिविल लाइंस थाना पुलिस अब उस ईमेल के स्रोत की जांच कर रही है जिसने इस दहशत भरे माहौल को जन्म दिया। पुलिस का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व की साजिश या अफवाह भी हो सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बम की इस सूचना के कारण काफी समय तक डाकघर का कामकाज ठप रहा और लोगों में डर का माहौल बना रहा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
Tags :
मुरादाबाद।तत्काल पूरे डाकघर परिसर को कराया गया खाली और डॉग स्क्वायड वह फॉरेंसिक टीम पहुंची मौके पर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन