Sun 22 Nov 2026

ब्रेकिंग

अविचल शुक्ला ने बढ़ाया हौसला

कार्तिक पूर्णिमा पर बक्सर घाटों में सुरक्षा का रहेगा पहरा

फिर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री योगी ने विमल द्विवेदी को पत्र भेजकर जनसेवा के कार्यों की सराहना की

जाम में फंसे लोगों की मदद को पहुंचे विधायक

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रात में मारपीट : जनरल स्टोर पर युवक को घेरकर पीटा, घुटने में फ्रैक्चर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Nov 16, 2026
Post views : 295

नामजद समेत तीन आरोपियों पर मारपीट का आरोप, मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज

उन्नाव। शहर के निराला नगर (पीडी नगर) में मच्छर मारने की अगरबत्ती लेने पहुंचे युवक को घेरकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोती नगर निवासी युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे, सरिया और लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक के बाएं पैर के घुटने में फ्रैक्चर हो गया। घायल की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोती नगर निवासी विनीता जायसवाल के मुताबिक उनका 25 वर्षीय बेटा शौर्य जायसवाल निराला नगर स्थित एक लॉन्ड्री में काम करता है। 12 नवंबर की रात करीब 11 बजे वह दुकान पर मच्छर मारने की अगरबत्ती लेने गया था। डोमिनोज पिज्जा के बगल में स्थित जायसवाल जनरल स्टोर के पास पहले से मौजूद मोतीनगर का रहने वाला तरुष सिंह और उसके दो अन्य साथियों ने उसे देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर लाठी-डंडे, सरिया और लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। विनिता ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान वहां से गुजर रहे प्रियांशु ने राहगीरों की मदद से बीच-बचाव कर युवक को बचाया। सूचना मिलने पर उसकी मां भी मौके पर पहुंची और पति की मदद से घायल बेटे को थाने ले गई। पैर में अधिक दर्द होने के कारण उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। विनिता के मुताबिक, चिकित्सकों ने उसके बाएं पैर के घुटने में फ्रैक्चर बताया। इसके बाद 15 नवंबर को मां ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मोती नगर निवासी तरुष सिंह को नामजद करते हुए दो अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन