Sat 24 Oct 2026

ब्रेकिंग

दो अभियुक्त चैकिंग के दौरान गिरफ्तार नौ बाईक बरामद एक स्कूटी से हुआ खुलासा। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पहले पेमेंट फिर नकली मोबाइल

परिवार को शहर छोड़ने की धमकी

परिवार परेशान

सास-बहू से मारपीट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सड़क पर उतरे कार्यकर्ता : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Sep 28, 2026
Post views : 229

सड़क पर बैठे कांग्रेसी, कार्यकर्ताओं को उठाने पर हुई धक्कामुक्की

उन्नाव। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को शहर में प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में सड़क पर उतरे। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मतदाता सूची में बदलाव और एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर लोगों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। उनका आरोप है कि मतदाताओं के नाम से जुड़े मामलों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाते हुए कई बिंदु सामने रखे हैं।

दिनेश शुक्ला को उठाने पर हुई धक्कामुक्की

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और मतदाता सूची में कथित ‘वोट चोरी’ के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने जोरदार तरीके से नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें सड़क से हटाने के लिए उठाने का प्रयास किया तो कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। इस दौरान धक्कामुक्की की स्थिति भी बनी। कुछ देर तक मौके पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी रही। बाद में पुलिस ने स्थिति संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया।

बोले- वोटर लिस्ट में पारदर्शिता जरूरी

कुशवाहा ने कहा कि लोकतंत्र में सबसे अहम भूमिका मतदाता की होती है। ऐसे में मतदाता सूची तैयार करने से लेकर उसमें संशोधन तक की पूरी प्रक्रिया साफ और भरोसेमंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता को यह आशंका नहीं रहनी चाहिए कि उसका नाम बिना उचित कारण के सूची से हट सकता है या किसी तरह की गड़बड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन इसी मुद्दे को लेकर है। पार्टी चाहती है कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से संबंधित उठाए जा रहे सवालों की निष्पक्ष तरीके से जांच हो। यदि जांच में किसी स्तर पर गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

देशभर में आंदोलन का दावा

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्नाव में भी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर अपनी मांगों को उठाया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि चुनाव व्यवस्था में जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए मतदाता सूची में पारदर्शिता जरूरी है।

चुनाव आयोग पहले आरोपों को खारिज कर चुका है

एसआईआर को लेकर कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच लगातार मतभेद सामने आते रहे हैं। कांग्रेस की ओर से मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के सवाल उठाए गए हैं। वहीं चुनाव आयोग राहुल गांधी के वोट चोरी संबंधी आरोपों को पहले खारिज कर चुका है और आरोपों के समर्थन में शपथपत्र के साथ प्रमाण देने की बात कह चुका है। सोमवार को हुए प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए। पार्टी नेताओं ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर स्थिति साफ की जाए, ताकि मतदाताओं का चुनावी व्यवस्था पर भरोसा बना रहे। प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष फैज फारुकी, सुमित गुप्ता, अधिवक्ता आशुतोष मिश्र राजू, आशीष त्रिपाठी, शंकर लाल गौतम, विश्वास निगम, शुभाष सिंह, सुयश बाजपेई, सलमान शाहीद, युसुफ रफी फारूकी, दीपेंद्र सिंह, तन्मय श्रीवास्तव, नसीम अहमद, सूर्य नारायण यादव, मीना रावत और सरोज भारती समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन