Sun 22 Nov 2026

ब्रेकिंग

अविचल शुक्ला ने बढ़ाया हौसला

कार्तिक पूर्णिमा पर बक्सर घाटों में सुरक्षा का रहेगा पहरा

फिर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री योगी ने विमल द्विवेदी को पत्र भेजकर जनसेवा के कार्यों की सराहना की

जाम में फंसे लोगों की मदद को पहुंचे विधायक

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रणधीर सिंह को पश्चिमी उ,प्र,संगठन मंत्री : मनोनीत किए जाने पर समर्थकों ने दी बधाई।

मुनीश गुप्ता

Mon, Nov 16, 2026
Post views : 205

बरेली : जनपद में थाना फतेहगंजपूर्वी क्षेत्र के ग्राम खंजनपुर निवासी कृषक रणधीर सिंह लंबे समय से किसानों के सुख-दुख में शामिल होते चले आ रहे हैं साथ ही किसानों के अधिकारों के प्रति बेहतर लगाव मेहनत को देखते हुए भाकियू किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के प्रदेशध्यक्ष ने रणधीर सिंह यादव को प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।बताते चलें कि रणधीर सिंह यादव ग्राम पंचायत बाकरगंज के तीसरी बार प्रधान एवं प्रधान संघ अध्यक्ष रहे हैँ तथा आगामी जिला पंचायत सदस्य के चुनावी मैदान में वार्ड 51 से बतौर प्रत्याशी/दावेदार हैँ।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के प्रदेशध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव द्वारा रणधीर सिंह को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है।रणधीर सिंह ने बताया कि किसान यूनियन को मज़बूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे और किसानो की गन्ना मूल्य वृद्धि की प्रमुख माँग को प्रदेश सरकार तक पहुंचाएंगे।इसके अलावा विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन्हें न्याय दिलाने तक डटे रहेंगे वहीं उन्होंने कहा कि किसान भाई की समस्या वह हमारी समस्या है।

रणधीर सिंह,प्रधान,को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का संगठन मंत्री मनोनीत किए जाने पर समर्थकों में खासा खुशी का माहौल है।प्रदेशध्यक्ष विजेंद्र सिंह,महाराज सिंह,विजयपाल सिंह,राजबीर सिंह,विमल यादव,दीपू यादव एडवोकेट,सोमवीर यादव,विवेक, ओमवीर,प्रदीप,सुनील सिंह एडवोकेट आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन