Tue 25 Aug 2026

ब्रेकिंग

नवचयनित प्राविधिक सहायकों एवं मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सरकारी जेसीबी ने बिगाड़ा पूरा खेल

मशीनों की आवाज के बीच बच्चों ने जाना आटे का सफर

पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू के नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन

अजगर मृत नाले में तैरता हुआ लोगों ने देखा वन विभाग की टीम जांच करेंगी। ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

किताबी ज्ञान से आगे बढ़ी बच्चों की क्लास : मशीनों की आवाज के बीच बच्चों ने जाना आटे का सफर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Aug 25, 2026
Post views : 7

खेत से घर की रसोई तक पहुंचने वाले गेहूं की कहानी बच्चों ने फ्लोर मिल में देखी, 110 छात्र बने भ्रमण का हिस्सा

उन्नाव। उन्नाव। किताबों में पढ़ी जाने वाली बातें जब बच्चों को सामने होते हुए दिखाई दें तो सीखने का अनुभव और भी खास हो जाता है। इसी उद्देश्य से रोटरी क्लब उन्नाव संकल्प की ओर से मंगलवार को डीपीएस पब्लिक स्कूल की कक्षा एक के 110 बच्चों को दही चौकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मन्नीलाल महादेव प्रसाद फ्लोर मिल का भ्रमण कराया गया। बच्चों ने यहां गेहूं के मिल में पहुंचने से लेकर उसके आटा, चोकर और मैदा में तैयार होने तक की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा और समझा।
फ्लोर मिल के तकनीशियनों और कर्मचारियों ने बच्चों को मशीनों की कार्यप्रणाली के बारे में सरल तरीके से जानकारी दी। बच्चों ने उत्सुकता के साथ मशीनों को चलते हुए देखा और गेहूं से अलग-अलग उत्पाद तैयार होने की प्रक्रिया को समझा। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह नजर आया और उन्होंने प्रक्रिया से जुड़ी जानकारियां भी लीं। भ्रमण की शुरुआत मिल परिसर स्थित भगवान शिव के मंदिर के दर्शन से हुई। आचार्य ने बच्चों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद बच्चों को फ्लोर मिल की उत्पादन प्रक्रिया दिखाई गई।

सवालों से भरा रहा बच्चों का उत्साह

मशीनों को करीब से देखकर बच्चों की जिज्ञासा भी बढ़ती गई। वे यह जानने को उत्सुक रहे कि गेहूं मशीनों के अंदर किस तरह साफ और पीसा जाता है और अलग-अलग उत्पाद कैसे अलग होते हैं। मिल के स्टाफ ने बच्चों की उम्र को ध्यान में रखते हुए पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में समझाई। इससे बच्चों को रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले आटे के पीछे की मेहनत और तकनीक को समझने का मौका मिला।

पहले शिव मंदिर में लिया आशीर्वाद

फ्लोर मिल का भ्रमण शुरू करने से पहले बच्चों ने परिसर में स्थित भगवान शिव के मंदिर में दर्शन किए। आचार्य ने सभी बच्चों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद बच्चों को मिल के अलग-अलग हिस्सों में ले जाकर वहां होने वाले काम की जानकारी दी गई।

बच्चों को उपहार देकर बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम के संयोजक और फ्लोर मिल के एमडी संजय राठी के साथ रोटरी क्लब उन्नाव संकल्प की सचिव निम्मी अरोड़ा, कोषाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, फूलचंद जायसवाल, विशाल सिंह, डॉ. संजय मिश्रा, प्रेम कुमार सिंह, अखिलेश अवस्थी और प्राचीन्द्र मिश्रा मौजूद रहे। क्लब सदस्यों ने बच्चों के साथ पूरी गतिविधि में हिस्सा लिया। भ्रमण के बाद बच्चों को उपहार भी दिए गए।

स्कूल बोला, किताब से बाहर की सीख भी जरूरी

स्कूल की प्रधानाचार्य नीति खन्ना ने कहा कि बच्चों को सिर्फ किताबों तक सीमित रखना स्कूल का उद्देश्य नहीं है। उन्हें अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर वास्तविक परिस्थितियों और कामकाज को दिखाना भी जरूरी है। ऐसे भ्रमण से बच्चों में सवाल पूछने और नई चीजें समझने की रुचि बढ़ती है। उन्होंने रोटरी क्लब के सदस्यों का आभार जताया। इस दौरान स्कूल की शिक्षिकाएं पूर्वा त्रिपाठी, नेहा लालवानी, परी हसन, आरफा खान और चित्रा गुप्ता बच्चों के साथ मौजूद रहीं। पूरे भ्रमण के दौरान बच्चों में मिल की मशीनों और आटा तैयार होने की प्रक्रिया को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन