Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी : , मातृशक्ति के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मेयर विनोद अग्रवाल

आलम वारसी 2

Wed, Sep 9, 2026
Post views : 42

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय ₹8,000 से बढ़ाकर ₹12,000 तथा सहायिकाओं का मानदेय ₹4,000 से बढ़ाकर ₹6,000 प्रतिमाह किया गया है।

इस निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह कदम आंगनबाड़ी बहनों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं समाज के सबसे महत्वपूर्ण दायित्वों में अपनी भूमिका निभा रही हैं। वे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक विकास के साथ-साथ माताओं को भी जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं।

मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार लगातार महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। मानदेय में यह बढ़ोतरी आंगनबाड़ी बहनों के मनोबल को बढ़ाने के साथ उनके आर्थिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाएगी।

उन्होंने कहा कि सशक्त नारी ही सशक्त समाज की आधारशिला है और मजबूत आंगनबाड़ी व्यवस्था से प्रदेश के बच्चों का भविष्य और बेहतर होगा। प्रदेश सरकार का यह निर्णय मातृशक्ति के प्रति सम्मान और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन