Sun 21 Jun 2026

ब्रेकिंग

*विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में MCT&HRC ने कराया आयोजन

योग में डीएम,कैबिनेट मंत्री, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष,रहे मौजूद

ऊपर से गुजर गईं 21 बोगियां, बची जान

तीन सीओ समेत कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

दो सेंटरों पर उठे सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मुरादाबाद में "योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर हुआ विशेष योग कार्यक्रम : *विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में MCT&HRC ने कराया आयोजन

आलम वारसी 2

Sun, Jun 21, 2026
Post views : 25

मुरादाबाद, 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुरादाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट एंड हेल्थ रिसर्च सेंटर (MCT&HRC) ने विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कांठ रोड में "योग फॉर हेल्दी एजिंग" विषय पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग, इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर, होम मेडिकेयर, सेंटर फॉर साइट-आई हॉस्पिटल तथा एशियन विवेकानंद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का सहयोग रहा।

राष्ट्रगान से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों और प्रतिभागियों ने योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कर योग का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

"योग शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है"

MCT&HRC के ट्रस्टी जे.पी. सिंह ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय पद्धति है जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखती है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक-मानसिक समस्याएं दूर होती हैं और व्यक्ति सकारात्मक जीवन जी सकता है।

मुख्य अतिथि ने बताया योग दिवस का महत्व

मुख्य अतिथि डॉ. प्रभात चौधरी, MBBS, MD, FICC, वरिष्ठ चिकित्सक, एशियन विवेकानंद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने कहा कि योग सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य नहीं, बल्कि मानसिक शांति और संतुलित जीवनशैली का आधार है। उन्होंने बताया कि 21 जून वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है, जिसका वैज्ञानिक-आध्यात्मिक महत्व है। इसी वजह से संयुक्त राष्ट्र ने इसे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में MCT&HRC के निदेशक डॉ. हरजीत सिंह, जी.एम. फाइनेंस अनुराग शंकर मिश्रा, विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या टी.वी. शीबा, उप-प्राचार्या डॉ. कोमिला सिंह और एशियन विवेकानंद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के एडमिन हेड सरोज झा मौजूद रहे।

विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग के स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने उत्साह से योगासन किए। योग प्रशिक्षण स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर नीतू सिंह ने दिया। संचालन एच.आर. मैनेजर अमरदीप सिंह ने किया। अंत में मुख्य अतिथि डॉ. प्रभात चौधरी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Tags :

*विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में MCT&HRC ने कराया आयोजन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन