Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

भाकियू लोक शक्ति ने किया प्रदर्शन, : यमुना एक्सप्रेस-वे की समस्याओं पर डीएम को सौंपा ज्ञापन*

आलम वारसी 2

Mon, Jun 15, 2026
Post views : 145

मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) ने जिलाध्यक्ष मोहम्मद अली के नेतृत्व में सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष मोहम्मद अली ने बताया कि सोनभद्र के भैंसावर गांव में चकबंदी की समस्या को लेकर किसान 13 माह से धरने पर हैं। वहीं गौतमबुद्ध नगर के रौनीजा गांव में यमुना प्राधिकरण व एक्सप्रेस-वे की समस्याओं पर 12 माह से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। इस संबंध में ओएसडी नरेंद्र चौहान को तीन बार ज्ञापन दिया जा चुका है।

ज्ञापन में ये रखी गईं मांगें:

1. सर्विस रोड बने: आम जनता के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे के साथ आगरा तक सर्विस रोड बनाई जाए। पुराने रास्ते बंद होने और महंगे टोल के कारण गरीबों को दिक्कत है। अन्य हाईवे पर लोकल लोगों के लिए टोल फ्री है, यहां सुविधा नहीं।

2. 2008 के समझौते पर अमल: आवासीय प्लाट व अतिरिक्त मुआवजा जल्द दिया जाए।

3. टोल मैनेजर पर कार्रवाई: जेवर टोल प्लाजा मैनेजर आनंद द्वारा किसान संगठनों पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर कानूनी कार्रवाई हो।

4. जेवर टोल रैंप हटे: नोएडा एयरपोर्ट से 50 किमी तक टोल फ्री के नियम के तहत जेवर टोल रैंप तत्काल बंद किया जाए।

संगठन ने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर किसान अपनी मान-मर्यादा बचाने को मजबूर होंगे।

Tags :

यमुना एक्सप्रेस-वे की समस्याओं पर डीएम को सौंपा ज्ञापन*

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन