Sun 01 Nov 2026

ब्रेकिंग

फील्ड सर्वेक्षण के जरिए किसानों को किया जागरूक

समाज को दिशा देने वाले आचार्य

इलाज से लेकर पढ़ाई तक जरूरत पर बढ़े हांथ

महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रमों में शामिल हुए सपा प्रदेश प्रवक्ता

आरोपी को भगाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 12 पर मुकदमा,7 गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर : ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jun 19, 2026
Post views : 172

मुख्य कमाने वाले सदस्य की मौत से परिवार पर टूटा संकट

उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में हरदोई निवासी एक अधेड़ की मौत हो गई। वह बाइक से अपनी ससुराल जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के पूरन मऊ निवासी सूर्यपाल (50) पुत्र श्यामलाल किसी काम से बांगरमऊ क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर गांव के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सूर्यपाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि सूर्यपाल परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन